फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: The state received heavy rainfall during the month of Sawan, but these 36 districts still fall

यूपी: सावन के महीने में प्रदेश में जमकर हुई बारिश, पर ये 36 जिले अभी भी मानक से पीछे; आज-कल होगी भारी बरसात

Thu, 27 Aug 2026 06:24 AM IST
रोहित मिश्र विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला लखनऊ
विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Aug 2026 06:24 AM IST
सार

Weather in UP: मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 25 अगस्त तक पश्चिमी यूपी में 498.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 509.4 मिमी होनी चाहिए थी। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: The state received heavy rainfall during the month of Sawan, but these 36 districts still fall
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगस्त की मानसूनी बारिश ने यूपी को सूखे के आंकड़े से काफी बाहर खींच लिया है। 25 अगस्त तक प्रदेश में कुल मानसूनी बारिश सामान्य से 13 प्रतिशत कम रह गई है। खास बात यह है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश अब सामान्य के लगभग बराबर पहुंच गई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश अभी भी 20 प्रतिशत पीछे है। यानी अगस्त की बारिश ने प्रदेश के कुल आंकड़े को काफी संभाला, लेकिन पूर्वांचल की कमी अभी पूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि 26 व 27 अगस्त में भी यूपी के दोनों अंचलों में बारिश का दौर जारी रहने और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी की बारिश ने संभाली स्थिति
माैसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 25 अगस्त तक पश्चिमी यूपी में 498.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 509.4 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह यहां कमी महज दो प्रतिशत रह गई है। इसके मुकाबले पूर्वी यूपी में 473.4 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 589.6 मिमी है। यहां 20 प्रतिशत की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी व पश्चिमी दोनों अंचलों को मिलाकर प्रदेश में अब तक 483.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य बारिश 556.2 मिमी है। इस तरह पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश अब महज 13 फीसदी कम हैजिसे माैसम विभाग सामान्य के दायरे में मानता है।

दस जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसे बादल

Uttar Pradesh: The state received heavy rainfall during the month of Sawan, but these 36 districts still fall
लखनऊ में कई दिनों तक हर शाम को हुई बारिश।

अगस्त में मेरठ, मुजफ्फरनगर और संभल में सामान्य से 60 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद और हमीरपुर में बारिश सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत तक अधिक रही।इस तरह कुल 29 जिलों में बारिश सामान्य रही। इनमें लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, बरेली, गाजियाबाद, नोएडा, मिर्जापुर, सोनभद्र, सुलतानपुर समेत कई जिले शामिल हैं।

नाै जिलों में औसत से 60 फीसदी कम हुई बारिश

भदोही, देवरिया, जौनपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, मऊ, गाजियाबाद, पीलीभीत और शामली समेत नौ जिले ऐसे हैं जहां बारिश सामान्य से 60 प्रतिशत तक या उससे अधिक कम रही है। वहीं प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस तरह कुल 36 जिले सामान्य से कम बारिश की स्थिति में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed