सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman sexually exploited on the pretext of marriage

Lucknow News: शादी का झांसा देकर महिला का किया यौन शोषण

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman sexually exploited on the pretext of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
माल। माल थाने में एक महिला ने बख्खाखेड़ा गांव निवासी विनय मौर्य के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण और उसके परिजनों के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos


इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक महिला का आरोप है कि विनय मौर्य ने उन्हें शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने विनय से शादी की बात की तो वह मुकर गया। इसकी शिकायत करने पर विनय के पिता कन्हैया लाल, मां रामपती, बहन रूबी और भाई अमन ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed