लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस पर सिटी मांटेसरी स्कूल गोमतीनगर एक्सटेंशन कैंपस में आयोजित खेल समारोह ‘इगनिस-2026’ में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर अशोक बांबी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं छात्रों को समाज का आदर्श नागरिक बनाती हैं। प्रधानाचार्य अनुपमा चेकर ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी जरूरी है। बच्चों ने मार्च-पास्ट और ड्रिल की प्रस्तुति दी। यहां हर्डल रेस, थ्री-लेग्ड रेस, कैच एंड डैश, ड्रेस-अप रेस समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसके बाद विजेता विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, मिला सम्मान

नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, मिला सम्मान