फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   170 kg of cannabis being transported from Odisha to Dewas seized in Bhopal here is how it was being smuggled

MP: उड़ीसा से देवास ले जाया जा रहा 170 किलो गांजा भोपाल में पकड़ा, इस तरह से छिपाकर कर रहे थे तस्करी; खुलासा

Sun, 21 Jun 2026 11:35 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 11:35 AM IST
सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने कोलार क्षेत्र में कार्रवाई कर उड़ीसा से देवास ले जाया जा रहा 170 किलो 90 ग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी संतोष बैरागी फरार है।

विज्ञापन
170 kg of cannabis being transported from Odisha to Dewas seized in Bhopal here is how it was being smuggled
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने कोलार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से देवास ले जाई जा रही 170 किलो 90 ग्राम गांजे की खेप जब्त की है। तस्करों ने गांजे को एल्युमीनियम सिल्लियों के बीच इस तरह छिपाया था कि सामान्य जांच में इसका पता लगाना मुश्किल था। पुलिस ने गांजा, आयशर ट्रक और एल्युमीनियम सिल्लियां जब्त कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। जब्त मसरूका की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आयशर ट्रक उड़ीसा से नाल्को कंपनी की एल्युमीनियम सिल्लियां लेकर देवास जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक में गांजे की बड़ी खेप छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने जिले की सीमा पर निगरानी बढ़ा दी और कोलार रोड स्थित गोल जोड़ तिराहे पर घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री विजय शाह ने दिया योग अपनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान ट्रक में लदी 396 एल्युमीनियम सिल्लियों के बीच छिपाई गई छह बोरियों से 170 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, चालक पुलिस की नजरों से बचने के लिए मंडीदीप से भोपाल शहर में प्रवेश करने के बजाय कोलार रोड के रास्ते सीधे देवास जाने की कोशिश कर रहा था।

गिरफ्तार चालक की पहचान देवास जिले की सतवास तहसील के ग्राम हथवास निवासी 23 वर्षीय आनंद बैरागी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका चाचा संतोष बैरागी इस तस्करी का मुख्य संचालक है। संतोष फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

प्रारंभिक जांच में संतोष बैरागी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह कब से गांजा तस्करी के नेटवर्क का संचालन कर रहा था, देवास के अलावा किन-किन शहरों में सप्लाई करता था और उसके गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को इस मामले में एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed