{"_id":"691d41ed712ffaa11003391f","slug":"woman-found-hanging-10-months-after-marriage-in-agra-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के 10 महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत, लाश छोड़कर भाग गया पति...ससुराल वाले भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के 10 महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत, लाश छोड़कर भाग गया पति...ससुराल वाले भी फरार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Nov 2025 09:35 AM IST
सार
आगरा में शादी के 10 महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद पति और ससुराल वाले लाश को छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना एकता के नौफरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के पति और ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। पड़ोसियों ने फोन कर मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका ऊषा (18) की शादी 10 महीने पहले हुई थी। डौकी के नगला भोला निवासी अजय प्रकाश ने बताया कि उनकी बहन ऊषा की शादी करीब दस महीने पहले नौफरी निवासी राहुल के साथ हुई थी। 17 नवंबर शाम करीब पांच बजे नौफरी से बहन के पड़ोसियों का फोन आया। उन्होंने ऊषा की मृत्यु की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ऊषा के मायके वाले पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया था। ऊषा का पति और अन्य ससुराली घर से भाग गए थे।
थाना प्रभारी एकता ने बताया कि ऊषा का शव फंदे पर लटका मिला था। प्रथमदृष्टा आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता लगेगा।
Trending Videos