सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Angry at not getting an invitation to the wedding accused killed a 5-year-old innocent,

MP News: शादी में बुलावा न मिलने से नाराज आरोपी ने की 5 साल के मासूम की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना इलाके में 5 साल के मासूम अनुराग कोल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सरजू कोल को पकड़ लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी मासूम का ही रिश्तेदार था।
 

Angry at not getting an invitation to the wedding accused killed a 5-year-old innocent,
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम अनुराग कोल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सरजू कोल को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी, मासूम का रिश्तेदार ही निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी को एक शादी में निमंत्रण न मिलने का गुस्सा था और उसने इसी का बदला मासूम की जान लेकर लिया।
Trending Videos


अपहरण कर की हत्या

मासूम अनुराग एक शादी में शामिल होने आया था और बारात की अगवानी के दौरान रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया था। पांच दिन बाद उसका शव मिला। आरोपी सरजू कोल ने पहले अनुराग का अपहरण किया, फिर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी। दो दिन तक शव को अपने घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखा और बाद में  कई दिन की पूछताछ और सबूतों के आधार पर आरोपी सरजू ने आखिरकार अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी हनुमान दफाई, वार्ड नंबर 16 का रहने वाला है और उसकी उम्र 41 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-शुजालपुर के नरोला तालाब की नहर पर बना पुल डंपर गुजरते समय ढहा, बड़ा हादसा टला

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय खलको, सोने सिंह परस्ते, जेपी लकड़ा, कमलेश सिंह चौहान, कमल किशोर चंदौल, विनोद द्विवेदी और सुरेंद्र की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed