सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur 400 electrification works of Janman Yojana got stuck due to non-receipt of NOC from Forest Department

Anuppur News: वन विभाग की NOC न मिलने की वजह से अटक गए जनमन योजना के 400 विद्युतीकरण कार्य, जानें पूरा मामला

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत बैगा ग्रामीणों के आवास निर्माण का कार्य दो विभागों के बीच समन्वय स्थापित न होने से अब तक अधूरा पड़ा हुआ है।

Anuppur 400 electrification works of Janman Yojana got stuck due to non-receipt of NOC from Forest Department
कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले में प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत बैगा हितग्राहियों के आवास में विद्युतीकरण की योजना वन विभाग की अनापत्ति न मिलने के कारण बीते छह महीने से लंबित पड़ी हुई है। शासन ने बैग हितग्राहियों के आवास में विद्युतीकरण के लिए यह योजना बनाई थी, जिसके तहत विद्युत विभाग को बजट भी आवंटित किया गया। लेकिन वन भूमि क्षेत्र में होने के कारण विद्युत विभाग यहां कार्य प्रारंभ करने से पूर्व वन विभाग से इसकी अनापत्ति चाहता था। लेकिन अब तक वन विभाग ने इस पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया, जिसके कारण यह कार्य अभी भी प्रारंभ नहीं हो पाया है।

Trending Videos


पीएम जनमन योजना के तहत ग्राम लपटा, चिल्हिया मार, अकुआ, संचरा, भेलमा और गुट्टी पारा में 400 हितग्राहियों के आवास में विद्युतीकरण का कार्य किया जाना है। यह सभी वन क्षेत्र से घिरे हुए ग्राम होने के कारण यहां पर विद्युतीकरण के पूर्व वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहिए था, जो कि अभी तक नहीं मिल पाया है। जनमन योजना के तहत कुल 1051 बैगा हितग्राहियों के आवास में विद्युतीकरण का कार्य किया जाना था। विद्युत विभाग का कहना है कि वन विभाग को इसके लिए छह महीने पूर्व से पत्राचार किया जा रहा है। लेकिन अब तक विभाग ने इसकी अनुमति प्रदान नहीं की है। अभी तक मात्र टांकी, बैगान टोला और डोगरिया में विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है तथा जहां अभी अनुमति नहीं मिली है, वहां पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


371 मजरे टोले अभी भी विद्युत विहीन
अनूपपुर जिले में 371 मजरे टोले अभी भी विद्युत विहीन हैं। जहां पर विद्युतीकरण के लिए विभाग ने योजना तो बनाई गई है। लेकिन अभी तक इसके लिए बजट की व्यवस्था नहीं हो पाई है, जिसके कारण यहां विद्युतीकरण का कार्य नहीं हो पाया है। विद्युत विभाग का कहना है कि उन्नत ग्राम योजना के तहत यहां विद्युतीकरण का प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है। जहां से अनुमति मिलने के पक्ष एवं बजट का प्रावधान हो जाने पर यहां भी विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा।

इनका कहना है
अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए छह महीने पूर्व विद्युत विभाग में वन विभाग को पत्राचार किया था। लेकिन अभी तक वहां अनापत्ति न मिल पाने से कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

अरुणेंद्र प्रसादमौर्य, कार्यपालन अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed