{"_id":"67b99369460c0e13150ce3b5","slug":"6-accused-arrested-for-stealing-by-posing-as-customers-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2654513-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: बाजार में चोरी करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, दुकानों में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर करती थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: बाजार में चोरी करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, दुकानों में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर करती थी चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार
बाजार में चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों ने संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह महिलाओं को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान हो गई है।
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वेंकट नगर पुलिस ने बाजार में ग्राहक बनकर चोरी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी मो. इकबाल पिता इस्माईल शेख (उम्र 45 वर्ष), निवासी गोरखपुर वार्ड क्रमांक 14, गौरेला, जिला जीपीएम (छत्तीसगढ़) ने शिकायत दर्ज कराई कि 20 फरवरी को वे वेंकट नगर बाजार में गणेश गुप्ता की दुकान के बगल में अपना कपड़े का ठेला लगाए थे।
इसी दौरान 4-5 महिलाएं उनकी दुकान पर आईं और कपड़े दिखाने को कहा। उन्होंने महिलाओं को पैंट-शर्ट दिखाना शुरू किया, लेकिन उसी समय वे अन्य ग्राहकों को भी सामान दिखाने लगे। कुछ देर बाद, जब उन्होंने अपनी दुकान पर ध्यान दिया, तो पाया कि पांच जीन्स पैंट और तीन शर्ट, कुल मिलाकर लगभग 2700 मूल्य के, गायब थे।
इसी बीच, पूजा चौधरी (निवासी: सिहंपुर) ने बताया कि उनका पर्स चोरी हो गया, जिसमें विवो कंपनी का मोबाइल और 400 नकद थे। इसके अलावा, कपड़ा दुकानदार अखिलेश कुमार नामदेव ने भी शिकायत की कि उनकी दुकान से साड़ी सहित अन्य सामान चोरी हुआ है।
बाजार में चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों ने संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह महिलाओं को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई:
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी
Trending Videos

- बाबी बाई, निवासी ग्राम सलका, थाना बैंकुठपुर, जिला कोरिया
- रीना बसोर, निवासी ग्राम सलका, थाना बैंकुठपुर, जिला कोरिया
- रंजीत बसोर, निवासी ग्राम सलका, थाना बैंकुठपुर, जिला कोरिया
- फुलकुंवर बसोर, निवासी चंपाझार, थाना पटना, जिला कोरिया
- सोनकुंवर बसोर, निवासी चंपाझार, थाना पटना, जिला कोरिया
- रूपा बसोर, निवासी चंपाझार, थाना पटना, जिला कोरिया
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी
- अमरलाल यादव
- सुखदेवराम भगत
- बलराम पेकरा
- सोनू पर्ते
- लेखनवती
- रामेश्वर सिंह

कमेंट
कमेंट X