{"_id":"67583ed3a5df4faf6505e056","slug":"a-junior-engineer-who-went-to-catch-electricity-theft-was-abused-and-beaten-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2402614-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: विद्युत चोरी पकड़ने गए कनिष्ठ अभियंता से गाली-गलौज, मारपीट भी की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: विद्युत चोरी पकड़ने गए कनिष्ठ अभियंता से गाली-गलौज, मारपीट भी की गई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार
राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत चोरी पकड़ने गए कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट और गाली गलौज तथा अभद्रता का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
राजेंद्र ग्राम थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर जिले में विद्युत चोरी की सूचना पर कार्रवाई करने गए कनिष्ठ अभियंता के साथ विद्युत चोरी करते हुए मोटर पंप लगाकर सिंचाई का कार्य कर रहे व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह कनिष्ठ अभियंता ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई और इसकी शिकायत राजेंद्र ग्राम थाने में दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र ग्राम वीरेंद्र बरकड़े ने बताया कि विद्युत वितरण केंद्र राजेंद्र ग्राम में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता लालमणि प्रजापति पिता मंगल प्रसाद प्रजापति उम्र 45 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई कि विद्युत चोरी करते हुए अवैध रूप से पंप से पानी की सिंचाई किए जाने की सूचना मिलने पर ग्राम थुरकी टोला बेलगवा अधिनस्थ स्टाफ के साथ अवैध रूप से चलाए जा रहे विद्युत पंप एवं विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए गए हुए थे। जहां शाम 4:30 बजे निरीक्षण के दौरान थुरकी टोला बेलगवा में राजकुमार चंद्रवंशी के खेत में 3 एचपी के दो विद्युत पंप चलाई जा रहे थे। इसके संबंध में राजकुमार से विद्युत कनेक्शन के वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो विद्युत कनेक्शन के संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही अवैध रूप से विद्युत मोटर चलाए जाने पर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही थी, तभी राजकुमार ने आवेश में आकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए कनिष्ठ अभियंता को गाली गलौज करने के साथ ही डंडे से मारपीट करने लगा। मारपीट की वजह से कनिष्ठ अभियंता के हाथ में अंदरूनी चोट आई है। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता ने सहयोगी स्टॉफ के साथ में राजेंद्र ग्राम थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है, वहीं आरोपी अभी भी फरार है।

कमेंट
कमेंट X