सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Angry youth reached police station and protested due to lack of action told his plight to policemen

Anuppur News: कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने थाने पहुंच किया प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों को बताई अपनी व्यथा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार

कोतमा थाने में आगजनी की घटना में दुकान जल जाने से परेशान युवक ने कार्रवाई न होने पर थाने के सामने जमीन पर लेटकर पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई।

Anuppur Angry youth reached police station and protested due to lack of action told his plight to policemen
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत एक युवक ने आगजनी में दुकान जल जाने की घटना पर पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से व्यथित होकर थाने पहुंचा। थाने के प्रवेश द्वार के सामने जमीन पर लेटकर अधिकारियों से कार्रवाई की फरियाद लगाई।

Trending Videos


दरअसल, एक जुलाई की दरम्यानी रात को स्टांप वेंडर सतीश गुप्ता 30 वर्ष की तहसील परिसर में संचालित फोटो कॉपी, टाइपिंग एवं स्टांप बिक्री की दुकान में आग लगाए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नए कानून की धारा-326 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच कर रही है। आगजनी से युवक का लैपटॉप, फोटोकॉपी मशीन, कलर प्रिंटर, पंखा, इनवर्टर सहित फर्नीचर सामग्री लगभग दो लाख का जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में हो रही लेटलतीफी से काफी नाराज था। इस पर पहले तो उसने अपने मामले पर कार्रवाई के लिए फरियाद लगाई। फिर नाराज होकर पुलिस पर ही बरस पड़ा और थाना क्षेत्र में सट्टा-जुआ कबाड़ सभी संचालित होने तथा पुलिस द्वारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लगाए।

फ्लाई ऐश परिवहन से जर्जर हुई सड़क
अनूपपुर के जैतहरी स्थित मोजर बेयर पावर प्लांट से हरद ओसीएम में फ्लाई ऐश का परिवहन किया जा रहा है। इसके लिए ग्राम हरद, बदरा और जमुना से होकर रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है, जिससे भारी वाहनों के आवागमन से मुख्य मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मार्ग जर्जर होने पर ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जहां ग्रामीणों ने जर्जर सड़क में धान की रोपाई कर विरोध जताया। स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र केवट ने बताया कि मोजरबेयर थर्मल पावर प्लांट से गाड़ियों से फ्लाई ऐश का परिवहन किया जा रहा है। इसके कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों के सामना करना पड़ता है।

सड़क पर धान रोपाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनोखे विरोध प्रदर्शन पर उनका कहना है कि कई बार इस समस्या को अधिकारियों के समक्ष उनके द्वारा रखा गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने यह तरीका निकालते हुए प्रशासन के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed