सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Bharat Bandh remained ineffective in the anuppur, all shops remained open

Anuppur News: जिले में भारत बंद बेअसर, खुले रहे सभी दुकान, बहुजन समाज पार्टी एवं भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर जिले में भारत बंद पूरी तरह से बेअसर रहा। बाजार पूरी तरह खुले रहे। इधर बसपा और भीम आर्मी ने ज्ञापन सौंपा। इसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को समाप्त किए जाने की मांग की गई है।

Bharat Bandh remained ineffective in the anuppur, all shops remained open
अनूपपुर में भारत बंद के दौरान रैली निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देशभर के विभिन्न संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। इसका असर अनूपपुर जिले में नजर नहीं आया। जहां सुबह से ही जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य स्थानों पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान सहित अन्य संस्थान खुले रहे और बंद कराने के लिए कोई भी यहां नहीं पहुंचा। दोपहर में जिला मुख्यालय के इंदिरा तिराहे के समक्ष भीम आर्मी एवं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य मार्ग से रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। राजेंद्र ग्राम जनपद मुख्यालय में दुकान कुछ समय के लिए बंद रही, जिन्हें ज्ञापन सौंपने के बाद पुनः खोल लिया गया।
Trending Videos


ज्ञापन में यह की गई मांग
बहुजन समाज पार्टी एवं भीम आर्मी द्वारा राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि उच्चतम न्यायालय का या निर्णय भारतीय संविधान के अनुकूल नहीं है। जिसको देखते हुए अध्यादेश लाते हुए 10 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण वंचित समाज के लिए लागू किया जाए। इसके साथ ही मांग की गई की सभी वर्ग में समानता के लिए आरक्षण अनिवार्य रूप से जारी रहना चाहिए। जिससे कि शोषित एवं वंचित समाज को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए किए गए थे प्रबंध
पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने बताया कि भारत बंद को लेकर के जिले भर में सुरक्षा के उपाय किए गए थे, जहां 900 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इसके लिए लगाई गई थी। भारत बंद को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी अन्य जिलों से मंगाया गया था। जहां पॉइंट निर्धारित करते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने अभी बताया कि कहीं भी उपद्रव की स्थिति निर्मित नहीं हुई है केवल राजेंद्र ग्राम में दुकान बंद कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed