सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   anuppur-kotma-agrawwal-lodge-building-collapse-construction-accident-mp-news

Anuppur Building Collapse: लॉज की तीन मंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत; मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास स्थित अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे के समय निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। तीन की मौत हो चुकी है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर दुख जताया है।

anuppur-kotma-agrawwal-lodge-building-collapse-construction-accident-mp-news
राहत-बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ व अन्य टीमें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के समीप स्थित अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत शनिवार शाम अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। साथ ही लॉज के बगल में नए निर्माण के लिए नींव की खुदाई भी की जा रही थी। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया।

Trending Videos



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आवाज के साथ पूरी इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने दुर्घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी दी। घायलों और मृतकों के बारे में बताया। रविवार दोपहर तक हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घायलों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा गया है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य और नींव की खुदाई को संभावित कारण माना जा रहा है।



बिना अनुमति किए जा रहे थे दोनों निर्माण कार्य
बताया गया कि लाज में ऊपर के हिस्से पर नया निर्माण कार्य किया जा रहा था, इसके साथ ही इसके बगल में भी कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए नींव खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इन दोनों ही निर्माण कार्यों की अनुमति नगर पालिका से नहीं ली गई थी। बावजूद इसके यह कार्य किया जा रहा था और नगर पालिका ने इस पर ना तो नोटिस जारी किया था और ना ही इसे रोकने की कार्यवाही की गई थी। इसके कारण असुरक्षित रूप से किए जा रहे कार्यों की वजह से यह हादसा हो गया।

रेस्क्यू कार्य के दौरान अब तक कई घायलों को मौके से निकाल लिया गया है तथा उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। जिन घायलों का रेस्क्यू अभी तक किया गया है उसमें तुलसी महरा उम्र 40 वर्ष, रामकिशोर प्रजापति उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बगईहा टोला जो की बगल के गर्ग किराना दुकान में काम कर रहा था तभी बिल्डिंग गिरने से वह घायल हुआ। इसके साथ ही एक महिला को भी घायल अवस्था में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। घायल महिला तुलसी भैंना निवासी जैतहरी गोबरी जो कि अपने मायके डोगरिया जाने के लिए कोतमा बस स्टैंड पर स्थित अग्रवाल लॉज के नीचे बैठकर बस का इंतजार कर रही थीं तभी यह दुर्घटना हो गई।

सीएम डॉ. मोहन यादव दुर्घटना पर जताया दुख
सीएम मोहन यादव ने इस दुर्घटना को लेकर एक्स पर दुख जताया है। वो लिखते हैं कि अनूपपुर जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में होटल का भवन ढहने की दुर्घटना दुखद है। एक नागरिक की मौत होना पीड़ादायक है। एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तीन नागरिकों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला गया है। ईश्वर दिवंगत को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें- Guna: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद 40 फीट गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत; पांच घायलों का इलाज जारी

जिलेभर से पहुंची रेस्क्यू टीम
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिले भर से रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के साथ ही एसडीएम सतीश वर्मा एवं तहसीलदार दशरथ सिंह के साथ ही कई थानों के पुलिस बल और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम के साथ ही एसईसीएल हसदेव क्षेत्र एवं जमुना कोतमा क्षेत्र की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed