सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Bike rider collides with parked Haiva vehicle from behind, 1 dead

Anuppur News: सड़क किनारे खड़े हाईवा में पीछे से जा टकराया बाइक सवार, एक की मौके पर ही मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर के कोतमा में नेशनल हाईवे पर खड़े हाईवा वाहन में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल है। ये लोग हाईवा के पिछले हिस्से में टकरा गए थे। 

Bike rider collides with parked Haiva vehicle from behind, 1 dead
सड़क दुर्घटना में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क पर खड़े हाईवा से दो पहिया वाहन में सवार दो युवक पीछे से जा टकरा गए। इसमें एक ही मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos


बता दें कि कोतमा बिजुरी नेशनल हाईवे में राखड की गाड़ियां खड़ी हुई थीं। तभी कोतमा की तरफ से आ रहें मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 आर 6671 पर सवार दो युवक राखड से लोड खड़े हाईवा क्रमांक सीजी 30 बी 8378 में जा घुसे। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार परमेश्वर केवट पिता राम प्रसाद केवट (35) निवासी भालूगुड़ा बिजुरी की मौत हो गई। वहीं विशाल कोल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हाईवा को जब्त कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed