सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Boy and girl commit suicide due to love affair

Anuppur News: प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने की आत्महत्या, पहले युवक ने फांसी लगाई, फिर युवती भी फंदे पर लटकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर में अलग-अलग गांवों में रहने वाले युवक और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात कही जा रही है। पुलिस जांच कर रही है। 

Anuppur News Boy and girl commit suicide due to love affair
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अगल-बगल स्थित दो गांव में युवक तथा युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस द्वारा दोनों ही मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घटना को लेकर प्रेम प्रसंग होने को लेकर के आत्महत्या किए जाने की जन चर्चा ग्रामीणों के बीच है।
Trending Videos


घटना के संबंध में बताया गया कि 17 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे ग्राम पचखुरा में अनुराग यादव पिता संतोष यादव (20) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना स्थल एवं शव का निरीक्षण करते हुए पंचनामा बनाया और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अनुराग यादव के फांसी लगाए जाने के कुछ देर बाद ग्राम लालपुर निवासी प्रियंका उर्फ सत्या पिता संतोष कुमार यादव (20) ने भी सुबह लगभग 11.30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं एफएसएल की टीम ने घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण किया। पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया है। जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले पर विवेचना अधिकारी बाबूलाल परस्ते का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अभी परिजनों से बयान नहीं लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed