सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Road Accident Tractor and auto collide fiercely two persons dead one seriously injured

Anuppur Road Accident: ट्रैक्टर और ऑटो में जोरदार टक्कर, दो व्यक्तियों की मौत, एक गंभीर घायल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर और ऑटो वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।

Anuppur Road Accident Tractor and auto collide fiercely two persons dead one seriously injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑटो वाहन की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक महिला घायल है, जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। बताया गया कि दोनों ही वाहन तेज रफ्तार गति से जा रहे थे और ऑटो वाहन चालक ट्रैक्टर में लगे हुए व्हील कैच को देख नहीं पाया, जिसके कारण ऑटो ट्रैक्टर से जा टकराया। दुर्घटना इतनी तेज गति में हुई कि एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचलपुर में एक ऑटो राजेंद्र ग्राम से सवारी लेकर ग्राम अचलपुर की तरफ जा रहा था। तभी अचलपुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर में खेत जुताई के लिए लगाएं गए कैच व्हील को रात्रि के अंधेरे में ऑटो चालक देख नहीं पाया और उससे जाकर के ऑटो वाहन टकरा गया, जिसके कारण ऑटो में सवार राधेलाल पिता भद्दू प्रसाद उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम अचलपुर की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रीतम सिंह पिता सुंदर सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बशही की मौत भी स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम में उपचार के दौरान हो गई। घायल महिला चिरौंजिया बाई पति बंसलाल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम भमरहा जो अपनी बेटी के घर जा रही थी, उनका उपचार राजेंद्र ग्राम स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ में से किसी ने ऑटो में आग लगा दी, जिससे ऑटो जलकर खाक हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को राजेंद्रग्राम पुलिस थाने में ले आई है जहा घटना की जांच राजेंद्र ग्राम पुलिस कर रही है। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी जानकारी जुटा रही है कि किसने ऑटो वहां में आग लगा दी, जिसके जांच के पश्चात इस मामले में भी पुलिस अपराध दर्ज करेगी।

ओवरलोड था ऑटो वाहन
स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो चालक ने ऑटो वाहन में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया था, जिसके कारण ऑटो वहां अनियंत्रित होकर टकराया। वहीं, ट्रैक्टर चालक की भी गलती थी। जो की व्हील कैच लगे होने के बावजूद ऑटो वाहन को जगह नहीं दी गई, जिस ऑटो चालक ट्रैक्टर से जा टकराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed