{"_id":"66ab8f1707f8aa227e0cffc0","slug":"commercial-establishments-of-the-city-remained-closed-from-morning-till-evening-widespread-impact-of-the-strike-was-visible-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1952601-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: सुबह से शाम तक बंद रहे नगर के व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दिखा व्यापक असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: सुबह से शाम तक बंद रहे नगर के व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दिखा व्यापक असर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार
अनूपपुर जिला मुख्यालय सहित नगर के विभिन्न हिस्सों में लोगों के द्वारा अपनी दुकानों को बंद करते हुए फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण में हो रही देरी को लेकर विरोध जताया गया।
बंद का रहा असर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर जिला मुख्यालय में गुरुवार को फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण में हो रही लेटलतीफी के कारण नगरवासियों को हो रही परेशानी को लेकर जिला ओवर ब्रिज संघर्ष समिति के आह्वान पर सुबह से ही पूरा नगर बंद रहा। ओवर ब्रिज निर्माण में हो रही देरी से परेशान लोगों ने खुली कर इस आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए अपनी दुकान एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखते हुए इस पर अपना विरोध जताया।
Trending Videos
गुरुवार को सुबह से शाम तक आंदोलन का व्यापक असर देखा गया। जहां नगर के इंदिरा तिराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, न्यायालय परिसर, जिला चिकित्सालय कलेक्टर कार्यालय के समीप स्थित दुकान पूरी तरह से बंद रही। इसके कारण यहां शासकीय कार्य से पहुंचने वाले लोगों को गुरुवार को काफी सुविधा का सामना करना पड़ा होटल सहित अन्य जरूरत की सभी वस्तुओं के दुकान बंद होने के कारण लोग परेशान होते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कॉपी दुकान स्टेशनरी सहित शासकीय कार्यालय के समय पर स्थित सभी दुकान बंद होने से दूरदराज से आए लोगों को परेशान होते देखा गया। इसके साथ ही एक निजी विद्यालय में भी ओवर ब्रिज निर्माण कार्य बंद होने से आवागमन में होने वाली परेशानी को लेकर के विद्यालय बंद रखा। दवाई दुकान संचालकों के द्वारा भी बंद में अपना समर्थन देते हुए दोपहर तक दवाई दुकानों को बंद रखा गया तथा शाम के समय इसका संचालन किया गया। इसके साथ ही होटल लॉज तथा भोजनालय भी बंद रहे।
ठेकेदार ने पिलर निर्माण कार्य किया प्रारंभ
जहां एक ओर ओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा नगर बंद का आह्वान किया गया था तो दूसरी ओर इसका असर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में देखा गया। जहां गुरुवार की सुबह से ही पिलर निर्माण का कार्य मजदूरों के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया। इस कार्य में लगभग 10 मजदूर गुरुवार को लगे हुए थे, जो कि पूरे दिन यह निर्माण कार्य चलता रहा। यह काम बीते एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ था।
नगर का व्यवसायिक माहौल होता जा रहा समाप्त
ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी को लेकर के अनूपपुर के प्रगतिशील ढाबे के संचालक फिरोज मंसूरी ने बंद के समर्थन में ढाबा बंद रखा। फिरोज ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य में देरी की वजह से न्यायालय, कॉलेज तथा जिला चिकित्सालय सहित रेल लाइन के उस पर स्थित लोग अब ट्रैफिक तथा आवागमन में परेशानी के कारण नगर के दूसरे हिस्से में स्थित होटल एवं अन्य दुकानों में आना पसंद नहीं करते हैं, जिसके कारण नगर के किसी एक नहीं बल्कि सभी व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए उन्होंने बंद को अपना समर्थन देते हुए दुकान बंद रखा।
अनूपपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश गौतम ने कहा कि अभी यह सांकेतिक विरोध है। यदि इसके बावजूद फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य की रफ्तार नहीं बधाई तथा जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा नहीं किया गया तो फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण के लिए समस्त नगर वासियों के सहयोग से जन आंदोलन किया जाएगा। विभागीय लापरवाही के कारण नगर दो टुकड़ों में बट गया है, जिसको लेकर के लगातार लापरवाही की जा रही थी जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X