{"_id":"66ed6a806e85aae631069eb6","slug":"congress-took-out-nyaya-yatra-took-out-tractor-rally-and-submitted-memorandum-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2126815-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, ट्रैक्टर रैली निकाल सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, ट्रैक्टर रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार
शुक्रवार को अनूपपुर जिला मुख्यालय में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने न्याय यात्रा निकालते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस पर कार्रवाई की मांग की गई।
किसान न्याय यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की मांगों को लेकर न्याय यात्रा निकाली।इसमें सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर में सवार होकर के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तुलसी महाविद्यालय से रैली में शामिल होकर प्रगतिशील ढाबे तक पहुंचे। प्रशासन के द्वारा यही तक यात्रा निकालने की अनुमति दी गई थी। जहां अनूपपुर एसडीएम दीप शिखा भगत ने ज्ञापन लिया। ट्रैक्टर रैली के कारण यातायात व्यवस्था के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की सोयाबीन के फसल के लिए 6,000 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किए जाने की मांग की गई। सोयाबीन की फसल पर 40 की जगह 100 प्रतिशत खरीदी किए जाने की मांग भी की गई। किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य 2,700 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान का 3,100 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की गई।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें आतंकवादी कहने को लेकर दोनों भाजपा नेताओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने के निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई।
इसके साथ ही किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं परियोजना संचालक आत्मा एनडी गुप्ता पर पूर्व में जांच उपरांत छह करोड़ के भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करते हुए जांच कार्रवाई लंबित होने के दौरान अन्यत्र पद स्थापना किए जाने की मांग की गई, जिससे वह जांच से जुड़े दस्तावेज से कोई खिलवाड़ न कर सके।

कमेंट
कमेंट X