सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Cyber Cell Gujarat and Funga Police arrested a youth who committed online fraud in Gujarat.

Anuppur News: गुजरात में ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले युवक को साइबर सेल गुजरात और फुनगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात की गांधीनगर साइबर सेल और फुनगा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन फ्रॉड कर रहा था। आरोपी ने कॉलेज की छात्राओं और अन्य लोगों को निशाना बनाकर उनके वाट्सएप अकाउंट हैक किए और उनसे पैसे की ठगी की। पुलिस ने आरोपी के पास से कई सामान जब्त किए। 

Cyber Cell Gujarat and Funga Police arrested a youth who committed online fraud in Gujarat.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात के गांधीनगर साइबर सेल और फुनगा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से ऑनलाइन फ्रॉड में लिप्त था। आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम और डेबिट कार्ड जब्त किए गए हैं।
Trending Videos


गांधीनगर पुलिस साइबर सेल टीम ने आरोपी प्रभात कुमार गुप्ता (21), निवासी वार्ड नं. 03 बदरा, थाना भालूमाड़ा, की तलाश शुरू की थी। आरोपी के लोकेशन बंद होने के बाद फुनगा पुलिस ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाते हुए उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन फ्रॉड का तरीका
आरोपी ज्यादातर छात्राओं को अपना शिकार बनाता था। वह वाट्सएप के माध्यम से नए लोगों से संपर्क करता और उन्हें कॉलेज रजिस्ट्रेशन, प्रतियोगी परीक्षा फीस आदि का बहाना बनाकर ओटीपी प्राप्त करता था। फिर उस ओटीपी का इस्तेमाल करके वह पीड़ित के वाट्सएप अकाउंट को हैक कर लेता और उसके संपर्कों से पैसे मांगता था। परिचित नंबर होने के कारण उसे पैसे मिल जाते थे, जिनसे वह फिर अपनी शिकारियों से रकम प्राप्त करता था।

पिछले 3-4 वर्षों से कर रहा था यह अपराध
आरोपी पिछले 3-4 वर्षों से यह गोरखधंधा चला रहा था। वह गूगल पे और फोन पे स्कैनर का इस्तेमाल करके पीड़ितों से पैसों का लेन-देन करता था। बदरा, कोतमा और फुनगा के ग्रामीणों को 1000-2000 रुपए का कमीशन देकर उनका गूगल पे और फोन पे स्कैनर लेता था और फिर उनसे ट्रांजैक्शन कराता था। बाद में वह पीड़ितों से कैश पैसे लेकर बाकी का पैसा अपने पास रख लेता था। आरोपी के पास से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड विभिन्न कंपनियों के, बैंक पासबुक, आठ एटीएम कार्ड और कई अन्य सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed