{"_id":"67c558b54012a03b990f0d4a","slug":"due-to-lack-of-girdawari-farmers-are-not-able-to-register-for-crop-sale-till-now-only-27-farmers-have-registered-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2685942-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: गिरदावरी न होने से फसल विक्रय के लिए पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं किसान, 27 किसानों ने ही कराया पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: गिरदावरी न होने से फसल विक्रय के लिए पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं किसान, 27 किसानों ने ही कराया पंजीयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार
गिरदावरी में देरी के चलते किसान परेशान हैं और बार-बार पटवारी कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। पूर्व में पटवारियों की हड़ताल के कारण यह कार्य पूरी तरह से ठप हो गया था। हड़ताल समाप्त होने के बावजूद गिरदावरी कार्य में अपेक्षित गति नहीं आई है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
फसल विक्रय के लिए पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं किसान,
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर जिले में गेहूं खरीदी के लिए किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व अधिकारियों द्वारा गिरदावरी कार्य में हो रही लेट-लतीफी के कारण किसान अपना फसल विक्रय पंजीयन समय पर नहीं करा पा रहे हैं। जिलेभर में 20 जनवरी से पंजीयन प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अब तक बहुत कम किसानों ने ही अपना पंजीयन कराया है।
बीते वर्ष की तुलना में इस बार पंजीयन में गिरावट
पिछले वर्ष अनूपपुर जिले में 1,794 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। जिले में छह खरीदी केंद्रों के माध्यम से 832 किसानों से 19,542 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई थी। इस वर्ष एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद किसानों का पंजीयन अपेक्षाकृत कम हुआ है। इसका मुख्य कारण गिरदावरी कार्य में हो रही देरी को बताया जा रहा है।
गिरदावरी कार्य की धीमी प्रगति
जिले में गिरदावरी कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे खरीदी पंजीयन प्रभावित हो रहा है। जिले में कुल 290 पटवारी हल्के हैं, जिनमें 603 गांव आते हैं।
अब तक 41 ग्राम पंचायतों में गिरदावरी कार्य बिल्कुल नहीं हुआ है। 343 गांवों में आधे किसानों की ही गिरदावरी हुई है। 132 गांव ऐसे हैं जहां गिरदावरी का कार्य 50% से 90% तक पूरा हुआ है, जबकि केवल 86 गांवों में यह कार्य 90% से 100% तक पूरा हो सका है।
किसानों की बढ़ी परेशानी
गिरदावरी में देरी के चलते किसान परेशान हैं और बार-बार पटवारी कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। पूर्व में पटवारियों की हड़ताल के कारण यह कार्य पूरी तरह से ठप हो गया था। हड़ताल समाप्त होने के बावजूद गिरदावरी कार्य में अपेक्षित गति नहीं आई है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द गिरदावरी कार्य पूरा कर किसानों को राहत प्रदान करे ताकि वे समय पर अपने गेहूं की खरीदी प्रक्रिया पूरी कर सकें।
Trending Videos

- कोतमा तहसील: 70 पटवारी हल्का, 153 गांव
- पुष्पराजगढ़ तहसील: 120 पटवारी हल्का, 275 गांव
- जैतहरी तहसील: 43 पटवारी हल्का, 68 गांव
- अनूपपुर तहसील: 57 पटवारी हल्का, 107 गांव

कमेंट
कमेंट X