Anuppur News: कोयले से भरी मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, घंटों बाधित रहा रेल यातायात
बिजुरी रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी का गार्ड डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे ट्रैक पर कोयला फैल गया और तीन यात्री गाड़ियां प्रभावित हुईं। लापरवाही और अप्रशिक्षित ठेका मजदूरों द्वारा डिब्बों के गेट सही से बंद न करने के कारण यह दुर्घटना हुई। रेलवे जांच कर रहा है।
विस्तार
बिजुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर गुरुवार, 20 फरवरी की सुबह लगभग 9 बजे कोयले से भरी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डोमन हिल चिरमिरी से बिरसिंहपुर पाली पावर प्लांट जा रही इस मालगाड़ी का गार्ड डिब्बा अचानक ट्रैक से उतर गया, जिससे बड़ी मात्रा में कोयला रेलवे ट्रैक पर फैल गया। इस घटना के कारण तीन यात्री गाड़ियां प्रभावित हुईं। अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 20 मिनट तक विलंबित किया गया और दूसरे प्लेटफार्म पर लाया गया, जबकि चिरमिरी-चंदिया और अंबिकापुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेन एक घंटे से अधिक देर से चलीं।
घटनास्थल पर राहत कार्य और परिचालन बहाली
लापरवाही बनी दुर्घटना का कारण
रेलवे प्रशासन की जांच जारी
रेलवे प्रबंधन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गार्ड का डिब्बा कैसे अनियंत्रित होकर पटरी से उतर गया। साथ ही ठेका मजदूरों की लापरवाही और उनकी प्रशिक्षण की कमी पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी और सुधार कार्य करते रेलवे अधिकारी- फोटो : credit

कमेंट
कमेंट X