{"_id":"66a26b3011c788825d0826b2","slug":"one-dead-three-injured-in-road-accident-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1929960-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: आमने-सामने से टकरा गई दो मोटरसाइकिल, एक युवक की मौके पर मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: आमने-सामने से टकरा गई दो मोटरसाइकिल, एक युवक की मौके पर मौत, तीन घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार
अनूपपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो तीन युवक घायल हुए हैं। घटना मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से हुई है।
सांकेतिक तस्वीर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम पोडकी में रात्रि दो बाइक सवारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं तीन युवकों के घायल होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम पोडकी तिराहें के पास दो बाइक सवारों में आमने- सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें 45 वर्षीय अवधलाल टांडिया निवासी बरसोत की घटनास्थल में मृत्यु हो गई। भूपेंद्र कोल निवासी अनूपपुर, अनुराग पटेल, मनोज पटेल दोनो निवासी दुलहरा को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां पर घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार अवधलाल टांडिया पोडकी से अपने ग्राम बरसोत जा रहा था, सामने से आ रहीं बाइक से टकरा गया। उस बाइक पर तीन लोग सवार थे। आसपास के लोगो की सूचना पर 108 वाहन से तीन घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया। राजेंद्रग्राम थाना में मर्ग जीरो में कायम करते हुए अमरकंटक थाना भेज दिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X