सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   People gathered in Amarkantak on Kartik Purnima and did charity by taking a dip of faith in Mother Narmada

Anuppur News: अमरकंटक में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब, मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगा किया दान-पुण्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब नर्मदा घाट पर उमड़ पड़ा, जहां भक्तों ने पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

People gathered in Amarkantak on Kartik Purnima and did charity by taking a dip of faith in Mother Narmada
अमरकंटक में पूजा अर्चना तथा स्नान करते श्रद्धालु
विज्ञापन

विस्तार

धर्मनगरी अमरकंटक में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में पवित्र स्नान कर अपनी आस्था प्रकट की। शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब नर्मदा घाट पर उमड़ पड़ा, जहां भक्तों ने पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती की। कई भक्तों ने परिवार सहित भगवान शिव और मां नर्मदा से सुख-समृद्धि की कामना की।

Trending Videos


श्रद्धालुओं का उत्साह देखते हुए विभिन्न राज्यों से आए भक्तों ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां नर्मदा में स्नान करने को विशेष पुण्यकारी माना। कई भक्तों ने इस दिन नर्मदा परिक्रमा का संकल्प भी लिया। पौराणिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है, जब देवी-देवता काशी में आकर दीप जलाकर भगवान शिव की आराधना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरकंटक में इस अवसर पर विभिन्न स्थानों और आश्रमों में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया। स्थानीय लोग भी इस आयोजन में सेवा कार्य में भाग लेकर सहयोग कर रहे थे। पर्यटकों और छात्रों ने भी अमरकंटक के प्रमुख धार्मिक स्थलों, जैसे मां नर्मदा मंदिर, सोन उद्गम, कपिलधारा, और जैन मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों और पर्यटकों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आ रहा था।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए थे। पुलिस बल की तैनाती, चिकित्सा सुविधाएं, और घाटों की सफाई की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न हो।

 

अमरकंटक में पूजा अर्चना तथा स्नान करते श्रद्धालु

अमरकंटक में पूजा अर्चना तथा स्नान करते श्रद्धालु

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed