सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Police and administration forcibly picked up the people sitting on protest in Kotma

Anuppur News: कोतमा में आमरण अनशन कर रहे आंदोलनकारी को जबरन उठाया, भेजा जिला चिकित्सालय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार

कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी और अव्यवस्था को लेकर दो नागरिक चार दिनों से भूख हड़ताल पर थे। प्रशासन ने 27 मार्च को बलपूर्वक उन्हें हटाकर जिला अस्पताल भेजा। बिना अनुमति अनशन का हवाला देकर कार्रवाई की गई, जिससे नगर में आक्रोश फैल गया। 

Police and administration forcibly picked up the people sitting on protest in Kotma
आंदोलन पर बैठे लोगों को जबरन ले जाते हुए पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर के कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्था और चिकित्सकों की कमी को लेकर स्थानीय नागरिक बीते चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। चौथे दिन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जबरन आंदोलनकारियों को एंबुलेंस में बैठाकर जिला चिकित्सालय भेज दिया।
Trending Videos


बता दें कि कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने और व्याप्त अव्यवस्था को दूर करने की मांग को लेकर पूर्व भाजपा पार्षद देवशरण और अधिवक्ता दीपक पटेल 24 मार्च से आमरण अनशन पर बैठे थे। 27 मार्च को एसडीएम कोतमा अजीत तिर्की, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरके वर्मा, थाना प्रभारी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर इलाज की जरूरत का हवाला देते हुए आंदोलनकारियों को जबरन जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएम मोदी के सामने स्पीच देने जा रही है इंदौर की होनहार बेटी

एसडीएम अजीत तिर्की ने बताया कि बिना अनुमति अनशन किया जा रहा था। वहीं, सीएमएचओ आरके वर्मा ने कहा कि चार दिनों से भूखे-प्यासे रहने के कारण उनकी सेहत बिगड़ रही थी, इसलिए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था और बदहाली लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली बार 41 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा, मार्च में 2 दिन चलेगी लू

प्रशासन की कार्रवाई पर आक्रोश
गुरुवार को राजस्व, स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद, दोनों अनशनकारियों को जबरन हटाया गया। बलपूर्वक की गई इस कार्रवाई को लेकर नगर में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। सीएमएचओ डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि सप्ताह में दो दिन महिला एवं शिशु रोग विशेषज्ञ कोतमा में उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed