सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Principal of Utkrishta Vidyalaya arrested on charges of molestation know whole matter

Anuppur News: उत्कृष्ट विद्यालय का प्राचार्य छेडछाड़ के आरोप में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

शनिवार दोपहर उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में तीन छात्रों के साथ छेड़छाड़ तथा बैड टच के मामले में कोतवाली पुलिस ने विद्यालय के प्राचार्य को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है।

Anuppur News Principal of Utkrishta Vidyalaya arrested on charges of molestation know whole matter
आरोपी को पड़ककर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में छेड़छाड़ के मामले में विद्यालय के प्राचार्य को पुलिस ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार करते हुए इस मामले में पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि स्कूल में तीन बच्चियों से बैड टच करने वाले प्राचार्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एचएल बहेलिया पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह बच्चियों को पैसे और चॉकलेट देने के बहाने कमरे में बुलाता था। पहले एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और इसके बाद उसकी सहेलियों के साथ भी ऐसी ही हरकत प्राचार्य कर रहा था।

Trending Videos


सीसीटीवी से बचने के लिए वह उन्हें अलमारी के पास ले जाता। बच्चियों ने घर पर बैड टच की शिकायत की तो परिजनों ने शनिवार को स्कूल पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। ज्ञात हो कि आरोपी प्राचार्य पिछले तीन दिनों से बच्चियों के साथ बैड टच कर रहा था। उसने तीन छात्राओं, इनमें दो 11वीं और एक 12वीं कक्षा की बच्चियों के साथ हरकत की। पुलिस सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग से पत्रचार करते हुए गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य की हरकतों से परेशान बच्चियों ने पहले खुद की उसका विरोध किया। उसके बाद भी वह नहीं माना तो यह बात परिजनों को बताई। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य बहेलिया के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर नाराज लोगों को शांत कराते हुए आरोपित प्राचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।

कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन ने बताया कि विद्यालय की तीन बच्चियों ने प्राचार्य पर गलत ढंग से छुने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस पर विद्यालय के प्राचार्य एचएल बहेलिया को पूछताछ के लिए थाना ले गए, जहां जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed