सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Relationships tarnished, uncle rapes 15-year-old niece

रिश्ते कलंकित: 15 वर्षीय भतीजी से फूफा ने किया दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती होने पर सामने आई करतूत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है । जहां अधेड़ उम्र के फूफा ने 15 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब किशोरी गर्भवती हो गई तब इसकी जानकारी परिजनों को हुई इसके बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।

Relationships tarnished, uncle rapes 15-year-old niece
भतीजी से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोयलांचल क्षेत्र के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भाद गांव में रहने वाले फूफा ने 15 वर्षीय भतीजी, जो मानसिक कमजोर भी है, को झांसे में लेकर उसके साथ लगातार दरिंदगी करता रहा। किशोरी के लगभग पांच माह के गर्भवती होने एवं पेट में दर्द बने रहने से जानकारी सामने आई। बेटी के साथ हुई दरिंदगी एवं गर्भवती होने का पता चलते ही किशोरी के माता पिता के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म कर गर्भवती एवं पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना जारी है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- 45 साल के अधेड़ ने सात वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गया साथ; पुलिस ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पीड़िता का मेडिकल विशेष टीम से कराने एवं न्यायालीन कथन की कार्रवाई भी कर रही है। घटना के बारे में बताया जाता है कि 15 वर्षीय किशोरी को परिजनों ने फूफा के यहां कक्षा नवमी की पढ़ाई के लिए वर्ष 2025 में छोड़ा था। कुछ दिनों बाद से फूफा द्वारा जब भी पीड़िता की बुआ घर में नहीं रहती तो दरिंदगी करने के साथ ही धमकी देता रहा। दो माह पूर्व पीड़िता की मां ने रात में आपत्तिजनक हरकत करते पकड़ा भी लेकिन मामला सामने नहीं आ सका। लगातार दैहिक शोषण से भतीजी के गर्भवती होने एवं शारीरिक बदलाव से सच्चाई सामने आई। रिश्तेदारी होने के कारण दोनों परिवार के लोगों का घर आना जाना लगातार बना रहता था। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 64, 65 एवं पॉक्सो की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed