{"_id":"67acb41be863fc03e40f1379","slug":"state-congress-president-raised-questions-about-narmada-lok-challenged-the-chief-minister-and-former-chief-minister-to-pass-under-the-elephant-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2621011-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: नर्मदा लोक पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, सीएम-पूर्व मुख्यमंत्री को हाथी के नीचे से निकलने की दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: नर्मदा लोक पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, सीएम-पूर्व मुख्यमंत्री को हाथी के नीचे से निकलने की दी चुनौती
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अमरकंटक पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना करने के साथ ही अमरकंटक में नर्मदा लोक निर्माण एवं भाजपा की आस्था को लेकर के प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं।
पूजा अर्चना करते जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को अमरकंटक में स्नान करने के साथ ही मां नर्मदा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के पश्चात उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मध्यप्रदेश सरकार पर नर्मदा कॉरिडोर बनाने को लेकर की गई घोषणा पर सवाल उठाने के साथ ही दो वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक क्यों इस पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, यह मुख्यमंत्री से पूछा है।
Trending Videos
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार तथा मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हुए लिखा है कि दो साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 100 करोड़ रुपये की लागत से अमरकंटक में मां नर्मदा कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी। अनूपपुर में नर्मदा लोक की कार्य योजना बनाने का फैसला लिया था। मोहन सरकार ने इस पर क्या निर्णय लिया और इस पर कितना क्या काम किया गया। धर्म आस्था और विश्वास के नाम पर झूठ बोलने का आदतन अपराध बीजेपी कब तक करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी के नीचे से निकलने मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री को दी चुनौती
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मां नर्मदा मंदिर पहुंचकर सबसे पहले मंदिर के समीप हाथी के प्रतिमा के नीचे से निकल कर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। इस हाथी की प्रतिमा को लेकर के यह मानता है कि यदि इसके नीचे से कोई व्यक्ति निकल जाता है तो क्लेश से मुक्ति और मनोकामना की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनुरोध किया कि जब भी वह अगली बार अमरकंटक आए तो हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकल कर दिखाएं।
पार्टी कार्यकर्ताओं की ली बैठक
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अमरकंटक के साथ ही राजेंद्र ग्राम अनूपपुर एवं कोतमा में कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी की बैठक लेते हुए संगठन को और भी ज्यादा मजबूत करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओंको दी।

कमेंट
कमेंट X