{"_id":"67e0250d84359bd5ba0894f7","slug":"student-gang-raped-police-arrested-the-accused-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2756635-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: स्कूल से घर जा रही छात्रा से दरिंदगी, युवकों ने सड़क से अगवा कर की हैवानियत, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: स्कूल से घर जा रही छात्रा से दरिंदगी, युवकों ने सड़क से अगवा कर की हैवानियत, चार गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही छात्रा का अपहरण कर चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना शनिवार को हुई जब पीड़िता चीरबंद गेट के पास ऑटो से उतरकर घर जा रही थी।
पुलिस गिरफ्त में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज छात्रा का अपहरण कर चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले के संबंध में बताया गया कि राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र की छात्रा जोकि राजेंद्र ग्राम शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत है। शनिवार को कॉलेज से राजेन्द्रग्राम से आटो में बैठकर अपने घर जा रही थी। चीरबंद गेट के पास ऑटो से उतरकर पैदल अपने घर जा रही थी। वहां चार आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी उसे रोड किनारे झाड़ियों की ओर ले गए और छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
ये भी पढ़ें- डिंडोरी में युवती की संदिग्ध मौत का खुलासा, शादीशुदा प्रेमी ने हत्या कर फंदे से लटकाया था शव
मामले की शिकायत पीड़िता ने परिजनों के साथ रविवार को थाने में दर्ज करवाई। इसके बाद इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी हेमराज उर्फ कोशू पिता भोला सिंह मार्को, नेपाल सिंह पिता धरम सिंह कोर्चाम उम्र 20 वर्ष, जीतेन्द्र कुमार उर्फ जीतू पिता जोहन सिंह श्याम उम्र 25 वर्ष और नाबालिग किशोर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी अचलपुर थाना राजेन्द्र ग्राम के निवासी हैं। सभी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे और उनकी टीम ने तत्परता दिखाई। 12 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X