सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Case of fraud of Rs 12 lakh on the pretext of Haj pilgrimage

Anuppur: हज यात्रा करने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी, आरोपी को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News: बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हज यात्रा के नाम पर दंपति से 12 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

Case of fraud of Rs 12 lakh on the pretext of Haj pilgrimage
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

हज यात्रा करने का झांसा देकर के बिजुरी निवासी दंपति से 12 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को बिजुरी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है। मामले के संबंध में बताया गया कि शकीर अहमद पिता मोहम्मद इशहाक निवासी बिजुरी से सैयद तनवीर ऊल्लाह निवासी अकोट जिला अकोला महाराष्ट्र ने शकीर अहमद और उनकी पत्नी को हज यात्रा करवाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी किया था।
Trending Videos


जिसकी वजह से 8 जून से 19 जून तक दंपति मुंबई में यहां वहां भटकते रहे और हज यात्रा नहीं कर पाए। जिसकी शिकायत बिजुरी थाने में दर्ज कराए जाने पर इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 406, 409 व 420 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की। जहां 29 जुलाई को बिजुरी पुलिस ने अकोट जिला अकोला महाराष्ट्र से आरोपी सैयद तनवीर ऊल्लाह पिता सैयद अजमत ऊल्लाह उम्र 53 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास सिंह उप निरीक्षक सोने सिंह परस्ते, सहायक उप निरीक्षक उदय प्रजापति, प्रधान आरक्षक मनोज लकड़ा, आरक्षक रामनिवास गुर्जर, प्रभाकर त्रिपाठी आनंद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed