सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Clinic sealed in presence of SDM and CMHO in Kotma

Anuppur News: कोतमा में एसडीएम और सीएमएचओ की उपस्थिति में क्लीनिक सील, जानें पूरा मामला

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार

कोतमा में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की टीम ने बिना अनुमति के संचालित क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की। कुछ दिनों पूर्व ही क्लीनिक संचालक की लापरवाही से एक ग्रामीण की मौत के आरोप लगे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Anuppur News Clinic sealed in presence of SDM and CMHO in Kotma
मौके पर क्लीनिक सील करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा में लंबे समय से अवैध क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी की भरमार छाई हुई है। नगर में संचालित ऐसे क्लीनिक संचालक आए दिन गलत उपचार करके मानव जीवन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

Trending Videos


बता दें कि मंगलवार को एसडीएम अजीत तिर्की, सीएमएचओ आरके वर्मा, तहसीलदार ईश्वर प्रधान, थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह, बीएमओ मनोज सिंह की टीम ने मुखर्जी चौक के पास संचालित चांदसी क्लीनिक में छापा मार कार्रवाई करते हुए बिना डिग्री, पंजीयन एवं वैधानिक अनुमति के पाए जाने पर क्लीनिक को सील किया। संयुक्त टीम की भनक लगते ही संचालक वीके विश्वास फरार हो गया। टीम को मौके पर किसी प्रकार की डिग्री, पंजीयन सहित जिला स्वास्थ्य विभाग से अनुमति के कोई दस्तावेज नहीं पाए गए। छानबीन में किसी प्रकार की दवाइयां की भी जब्ती नहीं हो सकी। परिजनों के सामने मौका पंचनामा कार्रवाई उपरांत अधिकारियों ने क्लीनिक को सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में झमहोल बाघ का शिकार, पर्यटकों ने कैद किए अद्भुत नजारा

उपचार में लापरवाही से हुई थी मौत
पकरिया निवासी भूषण गुप्ता की मौत के मामले में क्लीनिक पर गंभीर आरोप भी लगा था। एक सप्ताह तक इलाज क्लीनिक में चलाए जाने का आरोप मृतक के परिजन लगाए थे। टीम ने बस स्टैंड सहित अन्य अवैध क्लीनिक में भी दबिश दी। छापे की भनक लगते ही नगर की ज्यादातर बिना पंजीयन वाले क्लीनिक शटर गिराकर भाग खड़े हुए थे। सूत्रों के अनुसार हाल में ही स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ युवाओं के अनशन के बाद अमला सक्रिय नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: हरदा जिले के भी 10 मजदूरों की मौत, मध्यप्रदेश के कुल 20 मजदूर मरे

कोतमा क्षेत्र अवैध रूप से संचालित क्लिनिको के लिए हमेशा सुर्खियों में रहा है। हाल में ही मुखर्जी चौक के पास बॉस क्लीनिक संचालक यूके बॉस के गलत इलाज से वनरक्षक मनोज उपाध्याय की भी मौत हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर क्लिनिक संचालक को सलाखों के पीछे भेजा गया था।

इनका कहना है...
सयुक्त टीम ने जांच के दौरान किसी प्रकार की डिग्री एवं वैधानिक अनुमति नहीं पाए जाने पर क्लिनिक शील की गई। अभियान जारी रहेगा।
आरके वर्मा, सीएमएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed