सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Grand procession of Maa Narmada in Amarkantak citizens welcomed with rangoli and flower shower

Anuppur News: अमरकंटक में मां नर्मदा की भव्य शोभायात्रा, नगरवासियों ने रंगोली और पुष्प वर्षा से किया स्वागत

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

नर्मदा उत्सव के प्रथम दिन मां नर्मदा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मां नर्मदा की शोभायात्रा में आस्था उमंग और उत्साह का जन सैलाब उमड पड़ा। यात्रा में मां नर्मदा के भजन कीर्तन और आराधना करते हुए पूरा अमरकंटक चला।

Anuppur Grand procession of Maa Narmada in Amarkantak citizens welcomed with rangoli and flower shower
नर्मदा जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पवित्र नगरी अमरकंटक में सोमवार को मां नर्मदा की शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बन गया। मां नर्मदा के प्राकट्योत्सव पर्व पर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। नगरवासियों और व्यापारियों ने अपने घरों और दुकानों के सामने रंगोली सजाकर और पुष्प वर्षा कर मां का स्वागत किया।

Trending Videos


सुबह 11 बजे जैसे ही माता की पालकी नर्मदा उद्गम स्थल से निकली पूरा नगर जय नर्मदा माई के जयकारों से गूंज उठा। ढोल-ताशों, बैंड-बाजों, गुदुम बाजा और डीजे की धुन पर भक्त झूम उठे। साथ ही पारंपरिक शैला और कर्मा नृत्य की प्रस्तुति ने शोभायात्रा को और भी मनोरम बना दिया। भक्तों की भारी भीड़ नर्मदा मंदिर परिसर में एकत्रित हुई और माता नर्मदा की पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वैतरणी बस स्टैंड पहुंची। वहां से पुनः मंदिर परिसर की ओर प्रस्थान किया। नगरवासियों ने छतों से फूलों की वर्षा कर माता की पालकी का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे नगर को सजाया गया दुल्हन की तरह
नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। घर-घर रंगोली बनाई गई तो वहीं भक्तों और आश्रमों द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। हलवा, खीर, पोहा, जलेबी, फल और जल से श्रद्धालुओं की सेवा की गई। हर ओर भक्ति और आनंद का माहौल था। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी भक्ति में सराबोर होकर नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए।

श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा
इस शोभायात्रा में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, प्रभारी मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रामलाल रौतेल, भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, नगर अध्यक्ष पार्वती सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। जैसे ही माता की पालकी मंदिर परिसर पहुंची श्रद्धालुओं ने भाव विह्वल होकर माता को अपने माथे पर उठाया और विधिवत यज्ञशाला में विराजमान किया।

नर्मदा प्राकट्योत्सव पर विशाल आयोजन
चार फरवरी को माता नर्मदा का प्राकट्योत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सुबह 11:30 बजे अभिषेक, 12:30 बजे आरती और भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद एक बजे कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। शाम सात बजे भव्य महाआरती के साथ उत्सव का समापन होगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु नर्मदा सरोवर में पवित्र स्नान कर माता के पूजन में शामिल होंगे। भक्ति, श्रद्धा और आनंद से ओत-प्रोत इस महोत्सव ने अमरकंटक को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed