सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur matter was raised in assembly regarding employment of landowners in Mozerware Company

Anuppur: मोजरवेयर कंपनी में भूस्वामियों के रोजगार को लेकर विधानसभा में उठा मामला, अनूपपुर विधायक ने कही ये बात

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह ने जैतहरी में संचालित मोजरवेयर पावर प्लांट को लेकर विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान व्याप्त अव्यवस्था एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

Anuppur matter was raised in assembly regarding employment of landowners in Mozerware Company
अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिंदुस्तान पावर प्लांट (मोजर बेयर) जैतहरी प्रभू अर्जन के पश्चात भूस्वामियों के आश्रितों को रोजगार प्रदान नहीं किए जाने एवं मनमानी किए जाने के मामले को लेकर अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए इस पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा। अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह ने मुख्यमंत्री से प्रश्नकाल के दौरान पूछा कि हिंदुस्तान पावर प्लांट में भूअधिग्रहण के पश्चात कितने लोगों को रोजगार दिया गया।

Trending Videos


कंपनी ने भू अर्जन की शर्तों का पालन किया कि नहीं इसके साथ ही अभी तक कितने स्थानीय बेरोजगारों को किन-किन पंचायत से किस-किस जनप्रतिनिधि की अनुशंसा पर रोजगार दिलाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाए की कंपनी में बाहरी दलाल को कार्य दिया जा रहा है, जिस पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि 20 मई 2015 से कंपनी का वाणिज्यिक संचालन किया गया है। इसकी स्थापना के लिए अनूपपुर जिले के ग्राम जैतहरी, लहरपुर, अमगवा , गुवारि, बेलिया, क्योटार, रोहिला कछार, कुसुमहाई, चोलना, कुकुर गोडा, धुरवाशिन, पडौर और कोटमी की भूमि अधिग्रहित की गई है, जिसमें अभी तक कंपनी में लगभग 1563 स्थानीय व्यक्ति कंपनी में कार्यरत हैं। जो कि भू अर्जन से प्रभावित ग्रामों के किसान एवं जिले के ही निवासी हैं। विभिन्न निर्माण एवं निविदा से संबंधित कार्य स्थानीय लोगों को भी दिया जाता है। लेकिन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहे इसके लिए टेंडर प्रक्रिया के जरिए यह कार्य कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रंगों से बचाने के लिए मुस्लिम धर्म स्थलों को त्रिपाल से ढका, DM-SP ने किया गैर मार्ग का निरीक्षण

स्थानीय सांसद एवं विधायक की उपेक्षा के कंपनी पर लगाए आरोप
अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह ने हिंदुस्तान पावर प्लांट प्रबंधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से प्रश्न किया गया कि क्या कंपनी ने कभी भी स्थानीय विधायक और सांसद को कंपनी के अंदर आमंत्रित किया गया है और न ही प्रभावित क्षेत्र में किए गए अनुबंध अनुसार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क निर्माण जन जागरुकता से संबंधित प्रस्ताव ही मांगा गया और न ही उनके द्वारा भेजे गए प्रस्ताव अनुसार कोई कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: बैठक में महापौर सदस्यों ने निकाली भड़ासा, बोले-अफसर हमारी नहीं सुनते

ऐसा न करने के पीछे कंपनी का क्या उद्देश्य है। स्थानीय विधायक एवं सांसद की उपेक्षा करने एवं उनके प्रस्ताव को नहीं मानने पर शासन कंपनी के विरुद्ध क्या कार्रवाई करेगी। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर कंपनी सुविधा अनुसार सांसद विधायकों को विशेष अवसरों पर आमंत्रित करती है। प्रभावित क्षेत्र में सीएसआर मद से विभिन्न विकास कार्य कराए जाते हैं। सीएसआर के अंतर्गत कार्यों को क्रियान्वित करने राज्य शासन की भूमिका के संबंध में कोई व्यवस्था नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed