सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Lakhs stolen by breaking lock of cloth merchant warehouse police is not revealing continuous theft

Anuppur: कपड़ा व्यापारी के गोदाम का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, लगातार हो रही चोरी का पुलिस नहीं कर रही खुलासा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कपड़ा व्यापारी के गोदाम में एक महीने के भीतर दूसरी बार चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए वहां रखे हुए लगभग पांच लाख रुपये कीमती कपड़े सहित अन्य सामान चोरी कर लिए।

Anuppur Lakhs stolen by breaking lock of cloth merchant warehouse police is not revealing continuous theft
दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक तीन में रहने वाले कपड़ा व्यापारी विपुल गोयंका का गोदाम लहसुई गांव के समीप अकरम पेट्रोल पंप के पास स्थित है। जहां पर चोरों ने एक महीने के अंदर दूसरी बार ताला तोड़ते हुए चार से पांच लाख रुपये के कंबल, पन्नी और पुराने पंप की चोरी कर ले गए।

Trending Videos


घटना की जानकारी व्यापारी को मंगलवार को लगी, जब दुकान के कर्मचारी गोलू चौधरी सामान लेने गोदाम गया तो जाकर देखा कि ताला टूटा हुआ था और गोदाम का सामान अस्त-व्यस्त होने के साथ बड़ी चोरी भी हो चुकी थी। घटना की जानकारी लगते ही विपुल गोयंका अपने पिताजी के साथ जाकर देखें तो गोदाम में रखा कपड़ा, पन्नी, तिरपाल और कंबल की गठान व अन्य सामान में से छह गठान कंबल की, 10 थान पन्नी और पंप कुल कीमत चार से पांच लाख रुपये का सामान चोरी हो चुका था। आश्चर्यजनक पहलू यह है कि व्यापारी के यहां पूर्व में 21 जून से 23 जून के बीच भी चोरों ने कंबल, पन्नी एवं तिरपाल जो लाखों के समान को चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस आज तक किसी संदेही को नहीं पकड़ सकी और न ही पूछताछ कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही वारदात
कोतमा थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। कुछ महत्वपूर्ण शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले सुधीर सक्सेना के घर में भी चोरों ने 20 लाख से ज्यादा कीमत के गहने एवं नकदी चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा नगर के स्टेशन चौक में स्थित अरिहंत कलेक्शन में भी दो से तीन बार चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं।

नगर में स्थित मंदिरों को भी चोर गिरोह नहीं छोड़ रहे हैं। चोरी की घटनाएं घटित होती जा रही हैं और पुलिस के हाथ खाली हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है। वहीं, पुलिस के हाथ अभी ख़ाली हैं। नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे संचालित जुआ के फड़ एवं कबाड़ के अड्डों के कारण चोरी की घटनाएं बेतहाशा बढ़ गई हैं, जिन पर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed