सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   They lent Rs 2 lakh and now they are demanding Rs 5 lakh, victim complained to IG

Anuppur News: दो लाख उधार लेकर एक साल में चुकाए, अब सूदखोर 5.55 लाख बता रहा बाकी, पीड़ित ने आईजी से की शिकायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित कृपाल सिंह ने एक साल में ही मूलधन की पूरी राशि चुका दी, बावजूद इसके उन पर अब 5,55,250 रुपये का कर्ज बताया जा रहा है। नहीं देने पर सूदखोर ने परिवार को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

They lent Rs 2 lakh and now they are demanding Rs 5 lakh, victim complained to IG
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के कोयलांचल क्षेत्रों में सूदखोरी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां के ग्रामीण और कॉलरी कर्मचारी सूदखोरों के जाल में फंस रहे हैं, जो जरूरत पड़ने पर पैसे तो देते हैं, लेकिन बदले में चेकबुक, पासबुक और एटीएम गिरवी रख लेते हैं। इसके बाद मनमाने तरीके से भारी ब्याज के साथ रकम वसूलते हैं।
Trending Videos


ताजा मामला अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा से सामने आया है, जहां एक कॉलरी कर्मचारी को सूदखोरों की प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। पीड़ित कृपाल सिंह गोंड ने आईजी से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित कृपाल सिंह गोंड ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अप्रैल 2023 में एक सूदखोर से दो लाख रुपये उधार लिए थे। बदले में सूदखोर ने खाली चेक पर हस्ताक्षर करा लिया। तय हुआ था कि पांच प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगेगा, लेकिन बाद में कागजी प्रक्रिया में इसे 5 प्रतिशत मासिक ब्याज के रूप में दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृपाल सिंह ने एक साल में ही मूलधन की पूरी राशि चुका दी, बावजूद इसके उन पर अब 5,55,250 रुपये का कर्ज बताया जा रहा है। उन्होंने यह राशि देने से इनकार किया तो सूदखोर ने परिवार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि सूदखोर अब सितंबर 2024 में भूमि खरीदी के नाम पर 7 लाख रुपये का कर्ज लेने की बात कह रहा है, जबकि उन्होंने इतनी बड़ी रकम कभी ली ही नहीं। पीड़ित ने बताया कि 20 फरवरी को एक फर्जी नोटिस देकर धमकाने की कोशिश की गई, जिससे वे काफी परेशान हैं।

अब उन्होंने परिवार की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित कृपाल सिंह गोंड ने प्रशासन से अपने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सूदखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed