सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Two bike riders collide head-on, two dead, two seriously injured

Anuppur News: दो बाइक सवार आमने-सामने टकराए, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर हुआ। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में जारी है, पुलिस जांच कर रही है।

Two bike riders collide head-on, two dead, two seriously injured
दुर्घटना के पश्चात स्थल पर पड़े हुए दोनों मोटरसाइकिल
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के फुनगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम रक्सा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में जारी है।

Trending Videos

घटना की जानकारी देते हुए सहायक उप निरीक्षक कोमल अर्जरिया ने बताया कि प्रभात सिंह राठौर (18), निवासी कोलमी, अपने दोस्तों कार्तिक विश्वकर्मा (17) और घनश्याम पाव (17) के साथ बाइक (सीजी 16 जीए 8236) पर फुनगा से कोलमी जा रहा था। दूसरी ओर, संदीप पटेल (24), निवासी रक्सा, अपनी बाइक (एमपी 18 एमई 0506) पर फुनगा की ओर आ रहा था। मोतीलाल कोल के खेत के पास मोड़ पर दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में प्रभात सिंह राठौर और संदीप पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रभात के साथ सवार कार्तिक और घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार समीप के बाजार फुनगा गए थे। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर अकेला युवक था। दुर्घटना मोड़ पर हुई, जहां दोनों बाइकों की गति अत्यधिक तेज होने के कारण वाहन चालकों ने एक-दूसरे को समय पर नहीं देख पाया, जिससे यह टक्कर हुई।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हादसे को तेज गति का परिणाम बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed