{"_id":"675a70c559fb933a8809b3a9","slug":"villagers-blocked-roads-for-employment-and-other-demands-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2406339-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: रोजगार समेत अन्य मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, अधिकारियों के आश्वासन के बाद हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: रोजगार समेत अन्य मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, अधिकारियों के आश्वासन के बाद हटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार
अनूपपुर जिले में ग्रामीणों ने आमाडाड कोयला खदान और नीलकंठ कंपनी के खिलाफ विरोध कर चक्का जाम किया। रोजगार समेत अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर बैठे रहे।
आंदोलन में शामिल ग्रामीण और उन्हें समझाइश देने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पयारी में स्थानीय ग्रामीणों ने एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र की आमाडाड कोयला खदान और नीलकंठ कंपनी के खिलाफ चक्का जाम आंदोलन किया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गए। कंपनी अधिकारियों और प्रशासन की टीम के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। इससे बुधवार को करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें
Trending Videos
ग्रामीणों की मुख्य मांगें
- स्थानीय रोजगार: ग्रामीणों का आरोप है कि 2004 से संचालित आमाडाड कोयला खदान में अब तक स्थानीय लोगों को पूर्ण रोजगार नहीं दिया गया। बड़ी संख्या में रोजगार के आवेदन लंबित हैं।
- बाहरी लोगों की भर्ती: नीलकंठ कंपनी में 80% बाहरी लोगों को रोजगार दिया गया है, जबकि स्थानीय लोगों को अनदेखा किया गया।
- वेतन विसंगति: जिन स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है, उन्हें उचित वेतन नहीं दिया जा रहा।
- सामाजिक विकास: ग्रामीणों ने कोयला खदान से प्रभावित 10 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क, पानी और बिजली की समस्याओं का समाधान न होने की शिकायत की।
- सड़क मरम्मत: भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन उनकी मरम्मत नहीं कर रहा।
- परिवहन आपत्ति: कोयला परिवहन के दौरान उत्पन्न समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X