{"_id":"67584745e2e434495007743e","slug":"woman-died-due-to-drowning-in-deep-water-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2402940-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: गहरे पानी में डूबने से महिला की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: गहरे पानी में डूबने से महिला की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित राजेंद्र ग्राम थाना एरिया में हादसा हुआ है। हादसे में अवैध खनन से निर्मित खाई में जमा पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई।
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर में राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसेलकला में गहरे पानी में नहाने के लिए गई हुई महिला की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकालने के कार्य में जुटी हुई है।
Trending Videos
मामले के संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र ग्राम वीरेंद्र कुमार बरकड़े ने बताया कि परसेलकला में महिला पप्पी पति मुरारी मोगरे उम्र 22 वर्ष जो कि मंगलवार की सुबह नहाने के लिए समीप ही स्थित पत्थर के उत्खनन के बाद उसमें बारिश का पानी भर जाने से बने जल स्रोत में नहाने के लिए गई हुई थी। जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब काफी देर तक महिला घर की ओर नहीं आई तो परिजनों ने खोज खबर लेते हुए मौके पर जाकर के उसकी तलाश शुरू की, जहां कपड़े सहित बाल्टी मौके पर था। लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चल रहा था। इसके बाद महिला के डूबने की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पानी के अंदर डूबे हुए महिला के शव को बाहर निकालते हुए पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
अवैध उत्खनन की वजह से बन गई है खाई
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पत्थर का अवैध उत्खनन शासकीय भूमि पर लगातार किया जा रहा है, जिसके कारण यहां पर खाई बन गई है, जिसमें बारिश का पानी भर जाता है। इसका उपयोग स्थानीय लोग पानी की समस्या की वजह से नहाने और अन्य उपयोग में करते हैं। जहां महिला प्रतिदिन की तरह नहाने के लिए गई हुई थी। लेकिन नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से वह डूब गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

कमेंट
कमेंट X