सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Youth Congress and NSUI burnt the effigy of the Home Minister on his statement regarding Dr. Ambedkar

Anuppur News: बाबा साहब आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर युवा कांग्रेस और NSUI में रोष, गृहमंत्री का फूंका पुतला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Anuppur: अनूपपुर में युवक कांग्रेस और एनएसयूआई ने गुरुवार को गृहमंत्री का पुतला दहन करते हुए आरोपित किया कि उन्होंने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है और कांग्रेस यह बर्दाश्त नहीं करेगी।

Youth Congress and NSUI burnt the effigy of the Home Minister on his statement regarding Dr. Ambedkar
कोतमा में विरोध प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के कोतमा नगर में गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री पर डॉ आंबेडकर का अपमान किए जाने के आरोप लगाते हुए गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। कोतमा गांधी चौक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठकर भाजपा सरकार व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
Trending Videos


कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से हाथों में बाबासाहेब का छायाचित्र लेकर कोतमा गांधी चौक तक भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और गांधी चौक पहुंच जमकर नारेबाजी की गई और अंत में गृहमंत्री का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि जिस तरह से गृहमंत्री डॉ आंबेडकर का नाम ले रहे थे, उन्होंने कहीं भी आदर सूचक शब्दों का इस्तेमाल उनके लिए नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर एनएसयूआई ने भी महाविद्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
एनएसयूआई संगठन ने गुरूवार को शासकीय तुलसी पीएम श्री एक्सीलेंस महाविद्यालय अनूपपुर में गृहमंत्री पर डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किए जाने के आरोप लगाते हुए तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में संविधान विरोधी विचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव सचिन पटेल ने बताया कि बहुत ही शर्म की बात है। हमारे देश के गृहमंत्री बाबासाहेब और उनके संविधान को फैशन बता रहे हैं।
ऐसी बातें कर रहे हैं, उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। बाबासाहेब संविधान निर्माता हैं। देश को दिशा देने वाले महान पुरुष हैं, उनका अपमान संविधान का अपमान है और देश की जनता इस अपमान को सहन नहीं करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed