सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Youth Congress protested against drug abuse and unemployment. Police used water cannon

Anuppur News: नशाखोरी-बेरोजगारी को लेकर युवक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा वाटर कैनन का उपयोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुवार को युवक कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया,जहां पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में पानी की बौछार से विरोध प्रदर्शन को शांत कराया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर रोजगार के नाम पर छलावा करने के आरोप लगाए।

Youth Congress protested against drug abuse and unemployment. Police used water cannon
कलेक्ट्रेट गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन

विस्तार

जिला मुख्यालय में गुरुवार को देश में महंगाई और बेरोजगारी नशाखोरी पर रोक लगाने की मांग को लेकर युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध जताने पहुंचे युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 
Trending Videos


राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
युवा कांग्रेस में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य रूप से देश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की लत को समाप्त करने की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेखित करते हुए बताया गया कि संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के युवाओं के बेरोजगार तथा नशे की प्रवृत्ति को लेकर कार्रवाई करते हुए रोजगार प्रदान करने और नशे की प्रवृत्ति को रोकने के बारे में सरकार की क्या योजना है। इस बारे में प्रधानमंत्री से जवाब मांगा गया, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती बेरोजगारी चिंता का विषय
कार्यक्रम में सम्मिलित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे गुड्डू चौहान ने कहा कि बेरोजगारी और नशे की प्रवत्ति युवाओं में बढ़ती जा रही है। इसको लेकर के सरकार ने अभी तक कोई योजना नहीं बनाई है, जिसके कारण लगातार देश में बेरोजगारी पड़ती जा रही है। इसके साथ बेरोजगारी के कारण युवा नशे के दल-दल में फंसते जा रहे हैं और संसद में सरकार के एआई तकनीक से युवाओं को जोड़ने की बात कही थी। इससे कि रोजगार से जुड़े होने से युवा नशे की प्रवृत्ति से बच सकेंगे। इसके बाद भी इस तरह के कोई इंतजाम नहीं किए जाने से देश में लगातार बेरोजगार युवाओं की आबादी बढ़ती जा रही है।
 

कलेक्ट्रेट गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता

कलेक्ट्रेट गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed