सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Youth hanged himself, family members accused police of torture, police station in-charge present on the line

Anuppur News: युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

जैतहरी में 35 वर्षीय मोहन राठौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने थाना प्रभारी एस.पी. शुक्ला पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया। मामले की जांच जारी है, अंतिम संस्कार रविवार को हुआ। 

Youth hanged himself, family members accused police of torture, police station in-charge present on the line
सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते परिजन
विज्ञापन

विस्तार

जैतहरी थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय मोहन राठौर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाना प्रभारी एस.पी. शुक्ला पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि थाना प्रभारी शराब विक्रय का झूठा मामला दर्ज कराने के लिए मृतक को धमका रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
Trending Videos


परिजनों का विरोध प्रदर्शन
घटना के बाद नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक तीन के निवासी और मृतक के परिजन जैतहरी मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते कई घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को जांच का आश्वासन दिया। इसके साथ ही थाना प्रभारी एस.पी. शुक्ला को जांच पूरी होने तक लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच का आश्वासन
प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आश्वासन और थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने के बाद रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
 

सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते परिजन

सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते परिजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed