सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   four-lane highway submerged in rain shoulder of corruption sat down before inauguration

MP News: उद्घाटन से पहले ही धंस गया 1100 करोड़ में बना बालाघाट-गोंदिया फोरलेन हाईवे, 'शोल्डर' बैठा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Fri, 11 Jul 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

1100 करोड़ की लागत से बना बालाघाट-गोंदिया फोरलेन हाईवे उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई। NHAI ने जांच के आदेश दिए हैं और निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है।

four-lane highway submerged in rain  shoulder of corruption sat down before inauguration
बालाघाट-गोंदिया फोरलेन हाईवे का शोल्डर बैठा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट-गोंदिया फोरलेन हाईवे की सच्चाई पहली ही बारिश में उजागर हो गई। 1100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह हाईवे उद्घाटन से पहले ही धंस गया। गोंगलाई और भमोड़ी गांव के पास बारिश के चलते सड़क किनारे का शोल्डर और स्लोप बह गया, जिससे हाईवे का कंक्रीट स्ट्रक्चर भी दरक गया। इससे न केवल निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं, बल्कि पूरे सिस्टम की जवाबदेही भी कटघरे में है।

Trending Videos


इस फोरलेन हाईवे का निर्माण केसीपीएल कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधीन है। करोड़ों की लागत से बने इस फोरलेन की पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की असलियत सामने ला दी। बारिश के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी बह गई, जिससे कंक्रीट स्ट्रक्चर बैठ गया और पूरी ढलान धंस गई। जानकारों का मानना है कि सड़क निर्माण में इंजीनियरिंग मानकों की अनदेखी की गई। जहां सड़क धंसी है, वहां समुचित कंपेक्शन नहीं किया गया था। साथ ही जल निकासी की भी व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गर्भवती महिला लीला ने की सड़क की मांग, भाजपा सांसद बोले- तारीख बताओ... उठवा लेंगे; मंत्री भी यह कह गए

नेता प्रतिपक्ष ने बोला हमला 
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि 1,100 करोड़ का हाईवे पहली बारिश में ही हाईवे धंस गया। उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार के फीते कट गए। ये भाजपा के भ्रष्ट सिस्टम की असली तस्वीर है। जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, जनता का पैसा यूं ही बहता रहेगा।

ये भी पढ़ें: युवक की चाकू से गला रेत कर दिनदहाड़े हत्या, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जांच के दिए गए आदेश
NHAI की प्रोजेक्ट डायरेक्टर आकृति गुप्ता ने बताया कि इंजीनियरों की टीम को मौके पर भे जा गया है। मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। ऐसा क्यों हुआ इसकी जांच भी कराई जाएगी। निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed