{"_id":"6a3d11d07fbf94220e031e78","slug":"betul-news-two-tribal-youths-died-after-being-electrocuted-in-a-field-returning-home-after-working-as-labore-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul News: खेत में फैलाए करंट की चपेट में आए दो आदिवासी युवकों की मौत, मजदूरी कर घर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul News: खेत में फैलाए करंट की चपेट में आए दो आदिवासी युवकों की मौत, मजदूरी कर घर लौट रहे थे
Thu, 25 Jun 2026 05:02 PM IST
बैतूल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:02 PM IST
सार
बैतूल के भयावाडी गांव में खेत की फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से दो आदिवासी युवकों, विनोद उईके (30) और रोहित धुर्वे (25) की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक और आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो मजदूरों की करंट से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैतूल कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम भयावाडी में खेत में फैलाए बिजली करंट की चपेट में आने से दो आदिवासी युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया तो वहीं मामले की सुचना पर कोतवाली पुलिस और बिजली विभाग के जेईई घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात भयावाडी निवासी किसान यादव के खेत में लगी फसल की जंगली सुवरों की सुरक्षा को लेकर किसान द्वारा खेत में खुले तारों में बिजली का करंट छोड़ा गया। जब दोनों मजदूर काम से घर लौट रहे थे कि इसी दौरान वे खुले करंट तारों के सम्पर्क में आ गए। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी पहचान भयावाडी निवासी विनोद उईके उम्र 30 वर्ष और रोहित धुर्वे उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई।
ये भी पढ़ें- पिस्टल संग रील बनाने वाली युवती वायरल, हथियार लहराते बनाया वीडियो, अब पुलिस तलाश रही कुंडली
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों ने कहा कि जब किसान द्वारा करंट छोड़ा गया था तो इसकी सूचना आसपास के लोगों को देना था। तो वहीं जानकारों ने बताया कि यह पशु क्रूरता अधिनियम अंतर्गत एक अपराध है। इस तरह से तारों में करंट छोड़ना मतलब दुर्घटना को आमंत्रण देना है।
लापरवाही से उजड़े परिवार
किसान की लापरवाही से दो परिवारों के कमाऊ चिराग बुझ गये। बताया जा रहा है कि मृतकों के छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो लापरवाही के चलते अनाथ हो गए। फिलहाल बैतूल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तो वहीं परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।