बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Three-meter drop in Bargi Dam water level.

Jabalpur: मानसून की बेरुखी से नर्मदा का जलस्तर घटा, कई घाटों पर लोग पैदल कर रहे नदी पार; जल संकट की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 05:33 PM IST
Three-meter drop in Bargi Dam water level.

मानसून की बेरुखी का असर अब नर्मदा नदी और बरगी बांध के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार कम बारिश के कारण नर्मदा के कई घाटों पर पानी का स्तर इतना घट गया है कि लोग पैदल ही नदी पार कर रहे हैं। वहीं बरगी बांध के जलस्तर में भी पिछले वर्षों की तुलना में करीब तीन मीटर की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बांध का मौजूदा जलस्तर निर्धारित स्तर से अब भी करीब साढ़े तीन मीटर अधिक बना हुआ है।

बरगी बांध के प्रभारी सहायक यंत्री आर.आर. रोहित ने बताया कि 30 जून तक बांध का जलस्तर 403.55 मीटर होना चाहिए। वर्तमान में जलस्तर 407.04 मीटर है, जो निर्धारित स्तर से लगभग 3.5 मीटर अधिक है। हालांकि, पिछले कई वर्षों में 30 जून तक बांध का जलस्तर औसतन 410 मीटर के आसपास रहता था। इस वर्ष कम बारिश के कारण इसमें करीब तीन मीटर की कमी दर्ज की गई है।

पढ़ें: सास गिरिबाला और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, CFSL रिपोर्ट का इंतजार बाकी

उन्होंने बताया कि रेलवे और नगर निगम को बांध से प्रतिघंटा लगभग 95 क्यूमैक्स पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा लेफ्ट बैंक कैनाल (एलबीसी) के माध्यम से करीब 12 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जा रहा है। बरगी बांध की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 422.76 मीटर है।

मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में सामान्य तौर पर 178.6 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन इस वर्ष जून में केवल 63 मिमी बारिश दर्ज की गई। यानी सामान्य से लगभग 115 मिमी कम वर्षा हुई है।

कम बारिश का असर नर्मदा नदी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, जिलहरी घाट सहित कई स्थानों पर नदी के बीच टापू उभर आए हैं। कई घाटों पर पानी इतना कम हो गया है कि लोग पैदल ही नदी पार कर रहे हैं। यदि मानसून की यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में जल संकट गहरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहराइच में मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 2.34 क्विंटल नशीली कफ सिरप और 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

30 Jun 2026

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

30 Jun 2026

रोहतक में संपत्ति कर बकाया पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी की विशेष छूट के अंतिम दिन

30 Jun 2026

गोंडा में बीएड परीक्षा देने आई छात्रा को बचाने में भाई को लगा करंट, मौके पर मौत

30 Jun 2026

Shimla News: दयानंद पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला, छात्रों को साइबर क्राइम और नशे से बचाव की जानकारी

30 Jun 2026
विज्ञापन

शिमला मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई हिमांक और गोविंद गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

30 Jun 2026

लखनऊ में बदला मौसम, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

30 Jun 2026
विज्ञापन

लखनऊ में एलडीए ने निकाली भूखंडों की लॉटरी

30 Jun 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में बदला मौसम, बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

30 Jun 2026

इटावा: सदर तहसील परिसर में हादसा, जर्जर भवन तोड़ते समय गिरा मलबा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

30 Jun 2026

पुलिस को चकमा देकर अयोध्या पहुंचे अमेठी सांसद किशोरी लाल, जारी किया बयान

30 Jun 2026

चानौत में किसान नेताओं व धरना कमेटी के सदस्यों सहित 10 लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट बैन

30 Jun 2026

खेती देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता : शिवराज सिंह

30 Jun 2026

कोचिंग संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा पर मंथन, VIDEO

30 Jun 2026

उरई में घर से भागने की तैयारी में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस चौकी पहुंचा मामला

30 Jun 2026

सीएम की सुरक्षा के लिए डेढ़ हजार से अधिक जवान तैनात

30 Jun 2026

सीएम योगी 102 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, शाहबाद में जनसभा

30 Jun 2026

महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने दी श्रद्धांजलि

30 Jun 2026

बांदा: बाईपास के पास टेंपो पलटने से फल विक्रेता की दर्दनाक मौत

30 Jun 2026

Himachal: आपदा के दो साल बाद भी समेज खड्ड किनारे रहने को मजबूर बुजुर्ग

30 Jun 2026

कानपुर: भीषण गर्मी से मिली राहत, सुबह की हुई झमाझम बारिश, सुहावना हुआ मौसम

30 Jun 2026

छत्तीसगढ़: कबीरधाम में तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, दंपति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

30 Jun 2026

अंबेडकरनगर में सुबह-सुबह हुई बारिश से गर्मी में राहत, किसानों के खिले चेहरे

30 Jun 2026

करिए अमेठी के गढ़ा माफी का भ्रमण, जहां राजा रक्तंभ सिंह के रहस्यमयी किले पर बस गई आस्था की नगरी

30 Jun 2026

रायबरेली में बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, हत्या का आरोप

30 Jun 2026

प्रेमी को बुलाने की जिद में अमेठी में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला ड्रामा

30 Jun 2026

इटावा में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कार को डंपर ने मारी टक्कर

30 Jun 2026

थप्पड़ मारने की कोशिश के बाद ब्लॉक प्रमुख को धक्का देते दिखे एसडीएम, सामने आया वीडियो

30 Jun 2026

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रामलला के दर्शन से रोकने पर कांग्रेस का विरोध

30 Jun 2026

फिरोजपुर से अमरनाथ के लिए राशन का ट्रक रवाना

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed