Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Last day of the special waiver offering 100% interest relief on outstanding property tax in Rohtak.
{"_id":"6a4360edb3e37ce51d01ae73","slug":"video-last-day-of-the-special-waiver-offering-100-interest-relief-on-outstanding-property-tax-in-rohtak-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में संपत्ति कर बकाया पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी की विशेष छूट के अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में संपत्ति कर बकाया पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी की विशेष छूट के अंतिम दिन
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:53 AM IST
Link Copied
संपत्तिकर बकाया पर सरकार की ओर से दी जा रही 100 प्रतिशत ब्याज माफी की विशेष छूट के अंतिम दिन मंगलवार को सुबह से ही नगर निगम में लोगों की भीड़ लग रही है।
करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालय पिछले तीन
अवकाश के दिनों में भी अन्य कार्यदिवसों की भांति संपत्तिकर जमा करने को खुला रखा गया।
हालांकि तीनों दिन भी संपत्ति कर जमा करने के लिए करदाता पहुंचे लेकिन मंगलवार को नगर निगम काउंटर पर ज्यादा भीड़ लग रही है। नगर निगम में पिछले तीन दिनों में ही 82 लाख से ज्यादा संपत्ति कर जमा हो चुका है और इस वित्त वर्ष में अब तक 9 करोड़ से ज्यादा संपत्ति कर निगम में जमा हुआ है।
हालांकि कुछ लोगों के प्रमाण पत्रों में त्रुटियां भी पाई जा रही है जिसके कारण वह संपत्ति कर जमा करने से मेहरूम हो रहे हैं। बहरहाल शाम 5 बजे तक संपत्ति कर जमा हो सकेगा, ऐसे में यहां शाम तक भीड़ रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक के लंबित संपत्तिकर बकाया पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी की विशेष छूट प्रदान की गई है। यह विशेष छूट संपत्तिकर का बकाया भुगतान एवं बेबाकी प्रमाणपत्र यानी एनडीसी पोर्टल पर अपनी सम्पत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करने वालो पर व निर्धारण वर्ष 2026-27 तक अपने कुल सम्पत्तिकर के बकाया का भुगतान करने वालो पर लागू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।