बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Four-member gang that robbed women arrested by police

Jabalpur News: महिलाओं से लूट करने वाली चार सदस्यीय गैंग गिरफ्त में, एक सप्ताह में की थी आधा दर्जन वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 11:00 PM IST
Four-member gang that robbed women arrested by police

जबलपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलती बाइक से महिलाओं के कानों से सोने के झुमके लूटने वाले चार सदस्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह में दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों ने पिछले एक सप्ताह में आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच और अधारताल थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए झुमके और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक बरामद की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) जितेंद्र सिंह ने बताया कि 21 जून से 28 जून के बीच पनागर, माढ़ोताल, अधारताल, तिलवारा और बरगी थाना क्षेत्रों में महिलाओं के साथ झुमके लूटने की आधा दर्जन घटनाएं हुई थीं। आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिलाओं के कानों से सोने के झुमके झपटकर फरार हो जाते थे। इस दौरान कई महिलाओं को चोटें भी आई थीं। आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच और अधारताल पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी।

ये भी पढ़ें- एमपीईबी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता और कार्यपालन यंत्री 25 हजार रुपये लेते गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। सभी वारदातों में एक ही मोटरसाइकिल का उपयोग किया गया था। जांच में पता चला कि वारदात में प्रयुक्त यामाहा आर-15 बाइक 27 मई को समदड़िया मॉल के पास से चोरी की गई थी। इसकी शिकायत घमापुर लालमाटी निवासी जावेंद्र सिंह ने ओमती थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी बाइक दोपहर में मॉल के बेसमेंट में खड़ी की थी, जहां से उसे चोरी कर लिया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हिमांशु केवट और संतोष कोरी ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की और उसी से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लूट की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी हिमांशु केवट (21), पिता धंतू केवट, निवासी यादव कॉलोनी, ग्राम भूलन चौकी, थाना लार्डगंज तथा संतोष कोरी (25), पिता मनोज कोरी, निवासी ग्राम छत्तरपुर, थाना पनागर के साथ दो 17 वर्षीय विधि-विवादित बालकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से महिलाओं से छीने गए छह जोड़ी सोने के झुमके तथा वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है, जब्त की गई है। पुलिस आरोपियों से अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, तहसील पर धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

29 Jun 2026

Sanjay Tiger Reserve: रोमांचक नजारा, मंडोला बीट में एकसाथ नजर आए तीन बाघ; पानी में बैठ गर्मी से राहत लेते दिखे

29 Jun 2026

मुरादाबाद सीएम योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

29 Jun 2026

Meerut: सपा कार्यालय में मनाई गई भामाशाह जयंती, ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में किया आयोजन

29 Jun 2026

गुरुग्राम में मौसम बदला, तेज हवाओं और बूंदाबांदी से भीषण गर्मी से मिली राहत

29 Jun 2026
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, नौ बाइक बरामद

29 Jun 2026

डीएलआरसी बैठक में योजनाओं की समीक्षा, ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29 Jun 2026
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: युवराज दत्त महाविद्यालय में प्रवेश के लिए 30 जून अंतिम तारीख, अब तक 1700 आवेदन आए

29 Jun 2026

गर्मियों में त्वचा का रखें खास ध्यान, सनस्क्रीन और हाइड्रेशन जरूरी: डॉ. सिमरत कौर

Bijnor News: गाली देने से मना किया तो सीने में घोंप दिया चाकू, युवक की दिनदहाड़े हत्या

29 Jun 2026

फिल्म 'काशी' में एक्टर आयुष शर्मा दिखाएंगे बनारसी रंग

29 Jun 2026

VIDEO: PF सिर्फ बचत नहीं, सुरक्षा भी! जानिए निजी कर्मचारी की मौत पर परिवार को कैसे मिलते हैं 7.5 लाख रुपये

29 Jun 2026

VIDEO: शनिदेव मंदिर के चढ़ावे से हफ्ता वसूली का आरोप, ₹40 हजार ले जाने की शिकायत

29 Jun 2026

ताला-बरंगाली मार्ग पर बेली ब्रिज शुरू, दो माह बाद भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

29 Jun 2026

VIDEO: कासगंज में हाईवे पर गिरा प्राइवेट प्लेन, मच गई अफरातफरी; घायल पायलट अस्पताल में भर्ती

29 Jun 2026

सीएम योगी ने 365.50 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

29 Jun 2026

रेलवे मुआवजे में गड़बड़ी का आरोप, मवाणा में निर्माण कार्य रुकवाकर ग्रामीणों का प्रदर्शन प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी

29 Jun 2026

VIDEO: कबीर महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जमकर झूमे कबीरपंथी

29 Jun 2026

VIDEO: कबीर प्राकट्य महोत्सव पर कबीरचौरा कबीर मठ में कार्यक्रम

29 Jun 2026

बहादुरगढ़ : तीन दिवसीय समर कैंप संपन्न, बच्चों को नैतिक मूल्यों का दिया संदेश

Damoh News: दमोह के चरहाई बाजार में ट्रक की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, आरोपी फरार; ट्रक जब्त

29 Jun 2026

फरीदाबाद: गुरुग्राम में हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

29 Jun 2026

महिला माैत मामले में लोगों ने ढालपुर चाैक पर किया चक्का जाम

29 Jun 2026

अलीगढ़ में 'गो बैक योगी' पोस्टर के जांच की उठी मांग

29 Jun 2026

नोएडा में एमएसएमई महोत्सव: उद्यमियों को योजनाओं के प्रति किया जागरूक, 50% जीडीपी में योगदान

29 Jun 2026

VIDEO : अयोध्या में चढ़ावा चोरी मामला: अमेठी सांसद केएल शर्मा बोले- चंपत राय को कौन बचा रहा है, यह बड़ा सवाल

29 Jun 2026

VIDEO : भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- एसी कमरे से ट्वीट कर विपक्ष चला रहे अखिलेश यादव

29 Jun 2026

रोहतक: हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ये नॉन परफॉर्मेंस और घोटालों की सरकार; बिजली संकट का भी मुद्दा उठाया

29 Jun 2026

रोहतक: निर्माण मजदूरों ने फूंका सरकार का पुतला, 24 जुलाई को डीसी कार्यालय का घेराव करने की दी चेतावनी

29 Jun 2026

निजीकरण के विरोध में वकील 20 दिन से हड़ताल पर, नोएडा रजिस्ट्री विभाग में सन्नाटा

29 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed