{"_id":"6a435ea17f8ecbdd25076059","slug":"video-gada-ma-beda-parakashha-thana-aaii-chhatara-ka-bcana-ma-bhaii-ka-lga-karata-maka-para-mata-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में बीएड परीक्षा देने आई छात्रा को बचाने में भाई को लगा करंट, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में बीएड परीक्षा देने आई छात्रा को बचाने में भाई को लगा करंट, मौके पर मौत
यूपी के गोंडा में एलबीएस गेट के सामने स्ट्रीट वेंडिंग जोन के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बहन को बचाने के प्रयास में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, बहन अस्पताल में खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया गया कि मूल रूप से बहराइच जनपद के भग्गड़वा बाजार निवासी सरयू डिग्री कॉलेज की बीएड की छात्रा प्राची अपने भाई विमल के साथ परीक्षा देने आई थी। यहां कॉलेज के बाहर लगे शेड के पास स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट आ रहा था। प्राची न जाने कैसे पोल से छू गई और उसे करंट लगा। वह पोल से चिपक गई।
भाई विमल ने देखा तो बहन को बचाने का प्रयास किया। उसने बहन को खींचकर अलग कर दिया, लेकिन खुद चिपका रहा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों की मदद से प्राची को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
पावर कॉरपोरेशन के देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि नगर पालिका द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट के पोल में स्पार्किंग अथवा शॉर्ट सर्किट के कारण लीकेज करंट उतर गया था। इसके संपर्क में आने से यह हादसा हो गया। संबंधित पोल का अनुरक्षण नगर पालिका द्वारा किया जाता है। प्रथम दृष्टया इसमें विद्युत विभाग की कोई भूमिका नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।