फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul News: Horrific road accident, two youths died, three seriously injured

बैतूल में भीषण हादसा: मोटरसाइकिल भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन लोग मौत से लड़ रहे

Sun, 12 Jul 2026 07:53 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 07:53 PM IST
सार

बैतूल के आमढाना–रानीपुर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों का बैतूल और नागपुर में इलाज जारी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को दुर्घटना का कारण बताते हुए मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन
Betul News: Horrific road accident, two youths died, three seriously injured
देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

विस्तार

बैतूल जिले के आमढाना–रानीपुर मार्ग पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे बैतूल से पाथाखेड़ा जा रही एक मोटरसाइकिल और रानीपुर से आमढाना आ रही दूसरी मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में आमढाना निवासी राहुल उईके और पाथाखेड़ा के शास्त्री नगर निवासी लड्डू वाडकड़े की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में उमेश वाडवा, चेतन सूर्यवंशी और सुरेश सतनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। चेतन सूर्यवंशी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: नितिन नवीन से मिले नरोत्तम मिश्रा, टिकट को लेकर चर्चा; रात में सीएम से भी हुई थी मुलाकात

हादसे के कारणों की जांच जारी
रानीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर की बात सामने आई है। हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने किसी भारी वाहन की टक्कर की आशंका भी जताई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


सड़क की बदहाल स्थिति पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कमानी गेट से परासिया तक सड़क की जर्जर हालत पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई स्थानों पर सड़क उखड़ी हुई है और गहरे गड्ढे व दरारें हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। लोगों का मानना है कि सड़क की खराब स्थिति भी हादसे की एक संभावित वजह हो सकती है।

इस दुर्घटना में दो परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, जबकि तीन अन्य घायल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed