{"_id":"692a98fe87973eb0e80bcb89","slug":"prisoner-dies-under-suspicious-circumstances-before-release-authorities-launch-investigation-release-was-due-within-a-week-betul-news-c-1-1-noi1386-3681402-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul News: जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, एक सप्ताह में होनी थी रिहाई; प्रशासन ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul News: जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, एक सप्ताह में होनी थी रिहाई; प्रशासन ने शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार
जिस स्थान पर घटना हुई वहां सीसीटीवी नहीं है, हालांकि आसपास के फुटेज जांचे जा रहे हैं। जेल प्रशासन के अनुसार कैदी का व्यवहार अच्छा था और वह बाहरी सफाई दल का हिस्सा था।
रिहाई से पहले कैदी की अचानक मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बैतूल जिले की जिला जेल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां सात साल की सजा काट रहे कैदी प्रकाश बाबूराव सतपुते की रिहाई तय होने से ठीक पहले अचानक मौत हो गई। प्रकाश मूल रूप से मुलताई क्षेत्र के घाट-अमरावती का निवासी था और वर्ष 2022 में धारा 304(बी) के तहत सात वर्ष की सजा के लिए जेल भेजा गया था।
शनिवार को उसकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने वाली थी, लेकिन सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल में सफाई कार्य के दौरान स्थिति खराब होने पर प्रहरी और अन्य बंदियों की मदद से उसे एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु का सही कारण सामने आएगा। जेल प्रशासन ने बताया कि प्रकाश का व्यवहार अच्छा था और इसी कारण वह बाहरी सफाई के लिए नियमानुसार जेल मुख्यालय की अनुमति से शामिल किया जाता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शोर-शराबे से दूर सीएम के बेटे शादी, विवाह से पहले की रस्में पूरीं, दिखा अभिमन्यु का सादगी भरा अंदाज
जेलर योगेंद्र तिवारी के अनुसार, जिस स्थान पर घटना हुई वहां सीसीटीवी नहीं है, लेकिन आसपास के क्षेत्रों की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि रिहाई का समय नजदीक होने पर कैदी एक-दूसरे को भावनात्मक रूप से विदाई जैसी शुभकामनाएं देते रहते हैं, क्योंकि जेल का माहौल समय के साथ परिवार जैसा हो जाता है।
जेलर योगेंद्र तिवारी का कहना है की प्रकाश बाबूराव सतपुते 31/3/22 को 7 वर्ष की सजा से दंडित होकर के जेल में आए थे 7 वर्ष की सजा भुगतने के लिए, ये घाट अमरावती थाना मुलताई के रहने वाले थे और घाट अमरावती बस स्टैंड में एक लक्ष्मण की हत्या हुई थी। उसके आरोप 304(बी) पार्ट में सजा भुगत रहे थे। इनके अच्छे आचरण होने से जेल में बाहर कमान में बंदियों को साफ सफाई के लिए जेल मुख्यालय के आदेश से निकाला जाता है यह उसमें शामिल थे आज सुबह प्रहरी राकेश पाण्डेय उन्हें जेल परिसर में अन्य तीन बंदीयों के साथ साफ सफाई के लिए ले गए थे, पीछे सफाई के लिए पहुंचे हैं तो अचानक सीने में दर्द होने से वह बैठ गए उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बैतूल लेकर के जाने वहां पर कुछ समय परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित किया गया है। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे हैं और पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन