सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   A young man did not get laddu on Independence Day in Bhind, complained to CM helpline

Shocking: पंचायत ने एक लड्डू कम दिया तो CM तक पहुंचा मामला, सारे अधिकारी रह गए सन्न, हैरान कर देगी कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Aug 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

भिंड जिले के नोधा गांव में 15 अगस्त पर लड्डू कम मिलने से नाराज ग्रामीण कमलेश कुशवाह ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। पंचायत ने सफाई दी कि सभी को एक-एक लड्डू मिला था। अब पंचायत कमलेश को एक किलो लड्डू देकर शिकायत का समाधान करेगी। 

A young man did not get laddu on Independence Day in Bhind, complained to CM helpline
CM हेल्प लाइन में शिकायत
विज्ञापन

विस्तार

भिंड जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक शिकायतकर्ता ने लड्डू ना मिलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की है। दरअसल 15 अगस्त को भिंड जिले के नोधा गांव में कार्यालय ग्राम पंचायत नोधा पर ध्वजारोहण करने के बाद मिठाई के तौर लड्डू बांटे गए, लेकिन नोधा गांव में रहने वाले कमलेश कुशवाह को 15 अगस्त को दो लड्डू की जगह सिर्फ एक लड्डू मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर दी।

Trending Videos


बताया गया कि 15 अगस्त को ग्राम पंचायत में लड्डू वितरण नहीं किए गए। लड्डू ना मिलने की अजीबो गरीब शिकायत दर्ज होने के बाद चर्चा का विषय बन गई है।सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला मीडिया में सामने आ गया तो सचिव रविन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले पर कहना है कि शिकायतकर्ता कमलेश कुशवाह दो लड्डू दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अर्चना का नेपाल कनेक्शन, कौन था इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड? कैसे-कहां रचा था ये खतरनाक प्लान?

आपको बता दें भिंड जिले के मछंड क्षेत्र की नौधा पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत भवन में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम खत्म होने के बाद ग्रामीणों को परंपरा के मुताबिक लड्डू बांटे गए। इसी दौरान ग्रामीण कमलेश कुशवाहा ने दो लड्डू मांगे, लेकिन पंचायत कर्मचारी ने उन्हें सिर्फ एक ही लड्डू दिया।

ग्राम पंचायत सचिव रवींद्र श्रीवास्तव ने मामले की सफाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम में मौजूद प्रत्येक ग्रामीण को एक-एक लड्डू दिया गया था। जब कमलेश ने अतिरिक्त लड्डू मांगे तो कर्मचारी ने मना कर दिया, जिससे वे नाराज हो गए।सचिव ने आगे कहा कि अब शिकायत का निपटारा करने के लिए पंचायत बाजार से एक किलो लड्डू का डिब्बा खरीदकर कमलेश को उपलब्ध कराएगी।

 

CM हेल्प लाइन में शिकायत

CM हेल्प लाइन में शिकायत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed