सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   The body of a young man was found hanging from a tree in the ravine on the banks of the Sindh River

Bhind: सिंध नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

भिंड के इंदुर्खी गांव निवासी एक युवक का शव सिंध नदी किनारे बीहड़ में पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक पिछले दो दिनों से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

The body of a young man was found hanging from a tree in the ravine on the banks of the Sindh River
मृतक का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिंड जिले के इंदुर्खी गांव निवासी एक युवक का शव सिंध नदी किनारे बीहड़ क्षेत्र में पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक पिछले दो दिनों से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, दिनेश पुत्र सरनाम सिंह बघेल निवासी इंदुर्खी बुधवार रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। दिनेश टेंट व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह किसी काम से बाहर गया होगा, लेकिन जब उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ मिला तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि रात करीब 1 बजे गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि सिंध नदी किनारे बीहड़ इलाके में नीम के पेड़ पर एक शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान दिनेश बघेल के रूप में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारवाया। युवक ने टेंट में इस्तेमाल होने वाले पर्दे के कपड़े से फंदा बनाया था। शव करीब 15 फीट ऊंचे पेड़ पर लटका मिला।


पढ़ें: तमंचे के साए में युवती और मासूम का 'अपहरण’! CCTV में कैद हुई घटना, कैसे एक वीडियो ने पलट दी कहानी?

मृतक के भाई पुष्पेंद्र बघेल ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दिनेश किसी प्रकार के मानसिक तनाव में नहीं था और उसका व्यवसाय भी ठीक चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है।

वहीं रौन थाना प्रभारी राजवीर गुर्जर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed