फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Crime: Armed miscreants attack hotel in Bhopal, deadly attack on four youths with sword and knife

Bhopal Crime: भोपाल में होटल पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, तलवार-चाकू से चार युवकों पर जानलेवा हमला

Sun, 05 Jul 2026 09:52 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 09:52 PM IST
सार

भोपाल के मिसरोद स्थित जैन ब्रदर्स होटल में 10-15 हथियारबंद बदमाशों ने चार युवकों पर जानलेवा हमला कर तोड़फोड़ की। एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर एम्स में भर्ती है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Armed miscreants attack hotel in Bhopal, deadly attack on four youths with sword and knife
भोपाल में चार लोगों पर हमले का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित बंगरसिया-भोजपुर रोड पर जैन ब्रदर्स होटल में शनिवार रात करीब 10:45 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 10 से 15 हथियारबंद बदमाश तलवार, चाकू, हॉकी और बेसबॉल बैट लेकर होटल में घुस आए। बदमाशों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की और चार युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। ये चारों युवक सड़क पर बाइक सवारों से हुए विवाद के बाद होटल में घुसे थे। बीच-बचाव करने पहुंचे होटल के शेफ और अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन


हमले में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय लीलाधर कुशवाह को एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में तैयार की गई एमएलसी में 10 से 12 लोगों के समूह द्वारा हमला किए जाने का उल्लेख है। एक अन्य युवक भी घायल हुआ, जिसका उपचार कराया गया। घायल लीलाधर कुशवाहा ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ मंडीदीप स्थित फैक्ट्री से ड्यूटी समाप्त कर पैदल जैन ब्रदर्स होटल में भोजन करने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहे कुछ युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। जान बचाने के लिए चारों युवक होटल के भीतर चले गए, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद 10 से 15 बदमाश हथियारों से लैस होकर होटल में घुस आए और हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्व विधायक शशांक भार्गव को बड़ा झटका, एमएलए कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल से घसीटकर बाहर ले गए, गर्दन पर किए वार
पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने पहले होटल के अंदर हमला किया, फिर उसे घसीटकर बाहर ले गए और गर्दन सहित शरीर के कई संवेदनशील हिस्सों पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। मेडिकल रिपोर्ट में भी धारदार हथियार से लगे गहरे घावों का उल्लेख किया गया है। लीलाधर का कहना है कि यदि उन्होंने किसी तरह अपना बचाव नहीं किया होता, तो उनकी जान जा सकती थी।


सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे
घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बदमाश हथियारों के साथ होटल में घुसते और युवकों पर हमला करते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने सभी फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस इन्हीं के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी।

अस्पताल पहुंची पुलिस, जांच जारी
मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घायलों के बयान दर्ज करने पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। जांच और पीड़ितों के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल किसी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed